देश में जगह-जगह हुई सांप्रदायिक हिंसाओं की खबरों के बीच आज ईद-उल-फित्र के मौके पर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी झड़प हुई, दिलचस्प बात यह है कि यह हिंसक झड़प एक ही समुदाय के 2 गुटों के बीच हुई है। इस दौरान हुई फायरिंग में 3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यूपी पुलिस के मुताबिक यह झड़प पैसों के कारण हुई फिर दोनों गुटों की और से पथराव किया गया। संभल के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि यह हिंसा सदिरनपुर के असमोली गांव में हुई है।
नमाज के बाद संभल में भी शुरू हुई हिंसक झड़प
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटनासथल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, अभी संभल में स्थिति कण्ट्रोल में है और पुलिस की जांच भी लगातार जारी है। बता दें कि ईद के मौके पर राजस्थान के जोधपुर में भी हिंसा फैल गई है। ईद की नमाज के बाद कुछ लोग इकठ्ठा हुए और एक बार फिर से पत्थरबाजी शुरू हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए एक बार फिर से लाठीचार्ज किया और हालत पर काबू पाया। इलाके में प्रशासन स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू भी लगा सकता है।
थाना असमोली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सदीरनपुर में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग होने की सूचना पर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा वर्तमान समय में कानून/शान्ति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।#UPPolice https://t.co/UPHnYigVWY pic.twitter.com/eS9VqbRSDP
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) May 3, 2022
जानें क्या जोधपुर में हुई हिंसा का कारण?
दरअसल कल रात को जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे पर धार्मिक झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस हुई जिसके बाद विवाद बढ़ गया और स्थिति पथराव में बदल गई। दोनों ओर से हो रहे पथराव में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी व अन्य लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे चले पथराव के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए लाठीचार्ज किया और आसूंगैस के गोले भी दागे। इलाके की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट सेवा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि, जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है।


Download Android App
Download iOS App



