यह कोई छोटा-मोटा एक्‍टर नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता कादर खान का बेटा

Summary :

NULL

ज्यादातर स्टार पेरेंट्स अपने बच्चों के कैरियर को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं। वहीं कई स्टार पेरेंट्स ऐसे भी रहे जिन्हें अपने बच्चों में हीरो बनने वाला टैलेंट ही नजर नहीं आया और शायद इसीलिए उन्हें फिल्मों में लॉन्च भी नहीं किया। लेकिन उन स्टार पेरेंट्स के बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी और वो कर दिखाया जिसे देख आज उनके पेरेंट्स का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।Son of kadar khanबॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान के बेटे सरफराज खान ऐसे ही स्टार किड्स में से एक हैं। पिता मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था।

Son of kadar khanबचपन में जब वो टीवी देखते उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें।उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता को अपने इस सपने के बारे में नहीं बताया।

Son of kadar khan

सरफराज के पिता यानि कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।Son of kadar khan

पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि वो फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ और ‘वॉन्टेड’ में काम किया।

Son of kadar khan

लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर ही रही। इसके अलावा सरफराज का अपना एक थियेटर ग्रुप भी है जो कल के कलाकार इंटरनेशनल थियेटर कंपनी के नाम से है। इसके बैनर तले वो कई प्ले कर चुके हैं। ‘ताश के पत्ते’, ‘लोकल ट्रेन’, ‘बड़ी देर की मेहरबान आते आते’ जैसे कई नाटकों के जरिए सरफराज खान ने थियेटर की दुनिया में अपना नाम कमाया है।

Son of kadar khanसरफराज अपने पिता कादर खान को कई फिल्मो में असिस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा वो कई प्रोडक्शन कंपनी भी चला रहे हैं। आज सरफराज फिल्मों के बादशाह भले ही ना हों लेकिन थियेटर और प्रोडक्शन में उनका कोई सानी नहीं। इतना ही नहीं, सरफराज खान होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी कर चुके हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team