ये मामला राजस्थान के टोंक जिलें का है जहां टोंक जिलें में राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर भागने की वारदातों में शामिल चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल पार करने और राह चलते लोगों से मोबाइल छीन कर भागने की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटी कैमरों के फुटेज खंगाले।
इसके बाद पुलिस ने दो अलग-अलग गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है। पुलिस को पता चला है कि एक गिरोह के युवकों ने एक बाल अपराधी का भी वारदातों में उपयोग किया है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुरानी टोंक थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से अब तक विभिन्न कंपनियों के 10 महंगे स्मार्ट फोन, एक बाइक व एक बैग बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने बताया कि पकड़ गए चारों युवक टोंक के ही रहने वाले हैं जिनमें गणेश उर्फ लाला धोबी, रोहित बैरवा, इमरान और अदीब उर्फ अद्दू शामिल है। इन युवकों से अन्य वारदातों के साथ मोबाइल चुराकर कहां बेचते थे, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



