करण जौहर इंडस्ट्री के गॉसिप किंग कहे जाते है और अपने शो कोफ़ी विद करण में उन्होंने कई फ़िल्मी हस्तियों को नाखून चबाने पर मजबूर किया हुआ है। कई बार तो सेलिब्रिटीज के साथ साथ दर्शक भी उनके सवालों के सामने अचम्भे में पड़ जाते है।
करण जौहर के टॉक शो कोफ़ी विद करण में मेकर्स की तरफ से आने वाले सेलिब्रिटीज को हर सीजन में गिफ्ट हैंपर दिए जाते है पर इस बार मेकर्स की तरफ से ऑडी कार (A5 Sportback) बतौर तोहफे में दी जा रही है पर ये उस सेलिब्रिटी के लिए है जिसका जवाब ”आंसर ऑफ़” थे सीजन होगा।
अभी तक करण जौहर को इस शानदार ऑडी कार के गिफ्ट के लाइट विनर नहीं मिला था पर अब एक बॉलीवुड स्टार ने इस कार को जीत लिया है। जी हाँ और इस कार को जीतने वाले और कई नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन है।
कोफ़ी विद करण के सीजन 6 में अभिनेता अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ पहुंचे थे और इस शो में दोनों ने करण के साथ काफी मस्ती की। अब आप सोच रहे होंगे आखिर वो कौनसा जवाब था जिसने अजय देवगन को शानदार ऑडी कार दिलाई तो आईये जानते है।
कोफ़ी विद करण के रैपिड फायर राउंड में जहाँ अच्छे अच्छे स्टार घबरा जाते है वहां अजय देवगन बेहद शांत नजर आये और इस राउंड में करण जौहर ने उनसे सवाल किया की ऐसा” कौन सा अंधविश्वास है जिसपर विश्वास करना उन्हें गलती लगता है? ”
इस सवाल पर अजय देवगन ने बेहद मजाकिया अंदाज में कहा की, ”मेरा अंधविश्वास था की आपकी वो सभी फ़िल्में कामयाब होती है जिनका नाम ‘K’ से शुरू होता है जबतक हमने काल फिल्म में साथ काम नहीं किया था।
जानकारी के लिए बता दें करण जौहर ने कई फ़िल्में बनायीं जिनका नाम ‘K ‘ से शुरू होता है जैसे कभी ख़ुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है , कल हो ना हो और ये सभी फ़िल्में हिट साबित हुई पर अजय देवगन के साथ उन्होंने काल फिल्म बनायीं थी जो फ्लॉप हो गयी थी।
अजय देवगन के इस जवाब को सुनते ही काजोल ने कह दिया था की अजय का ये जवाब ‘आंसर ऑफ़ द सीजन’ होगा और ऐसा ही हुआ। इस फाइनल एपिसोड में मलाइका अरोड़ा , मलाइका दुआ , किरण खेर को बतौर जज बुलाया गया था और इन सभी ने अजय के जवाब को ‘आंसर ऑफ़ द सीजन’ चुना !


Download Android App
Download iOS App










