इन बड़े बॉलीवुड सितारों के भी उड़ गए थे बाल, करियर के लिए हेयर ट्रांस्पलांट का लिया सहारा

Summary :

बड़े बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो एक समय बाल झड़ने की वजह से गंजे तक हो चुके है पर ये लोग ख़ास है तो महंगे इलाजों की बदौलत इन्होने अपने बाल दुबारा ऊगा लिए।

आजकल की लाइफस्टाइल में बालों का झड़ना आम बात है, अब ये टेंशन की वजह से हो या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से पर इस समस्या से अधिकतर लोगों को परेशान होना ही पड़ता है। ऐसा नहीं है की ये समस्या आम लोगों के साथ ही है बल्कि अपनी हेल्थ और फिटनेस का बेहद ख्याल रखने वाले फिल्म सितारे भी बाल झड़ने की परेशानी झेल चुके है।आज हम आपको बताने वाले है उन बड़े बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो एक समय बाल झड़ने की वजह से गंजे तक हो चुके है पर ये लोग ख़ास है तो महंगे इलाजों की बदौलत इन्होने अपने बाल दुबारा ऊगा लिए। आईये नजर डालते है उन सितारों पर जो हो चुके है गंजेपन का शिकार….

 

गोविंदा:

Govinda

अगर अपने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पुरानी फ़िल्में देखी होंगी तो आपको पता होगा कि उनके बाल कितने घने थे लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढती गई उनके बाल भी गायब हो गए फिर इसके बाद गोविंदा काफी समय के लिए बॉलीवुड से गायब हो गए लेकिन अब अगर उनके बाल देखेंगे तो आप को साफ़ समझ आ जायेगा कि उन्होंने बालों को उगाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई है।

अमिताभ बच्चन:

 Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी बहुत समय पहले बालों के झड़ने की समस्या से गुजर चुकें हैं। अगर आप उनके पहले की और अब की तस्वीरें देखेंगे तो आप को यह साफ़ पता लग जायेगा कि उन्होंने बहुत पहले ही हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर नए बाल लगवा लिए थे, जिस वजह से आज उनके बाल असली लगते हैं।

सलमान खान: 

 Salman Khan

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान आज सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं, पहले सलमान खान के बाल काफी अच्छे थे लेकिन उनकी जिन्दगी में एक समय ऐसा आया कि उनके बाल कम होने लगे इसके बाद ही सलमान खान को भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लेना पड़ा। ख़बरों की माने तो उन्होंने साल 2007 में दुबई में एक अमेरिकन सर्जन से ये सर्जरी करवाई है। इसके बाद भी वो कई बार सर्जरी करवा चुकीं है।

संजय दत्त:

Sanjay Dutt

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी काफी समय पहले ही गंजेपन का शिकार हो चुके थे, जिसकी वजह से उनके फ़िल्मी करियर पर असर दिखने लगा था इसके बाद उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाना सही समझा जिसके बाद उनकी एक अलग पर्सनालिटी सामने आई और करियर ने फिर रफ़्तार पकड़ ली।

कपिल शर्मा :

Kapil Sharma

स्टैंड उप कॉमेडियन से अभिनेता बनने के सफर में कपिल शर्मा के भी बाल उड़ गए थे पर अब इनके बाल देखकर आपको पता भी नहीं लगेगा की ये अभिनेता भी गंजेपन का शिकार हुआ था।

हिमेश रेशमिया :

हिमेश रेशमिया कभी अपने ट्रेडमार्क कैप स्टाइल के लिए जाने जाते थे। लेकिन बाद में पता लगा की वो अपने कैप स्टाइल से गंजेपन को छुपाते थे। एक्टिंग की पारी की शुरुआत करने के बाद इन्होने भी हेयर ट्रांस्प्लान्ट का सहारा लिया और अब इनके सिर पर अच्छे खासे बाल है।

अक्षय कुमार :

बॉलीवुड स्टार

40 की उम्र के बाद अक्षय कुमार को भी गंजेपन का शिकार होना पड़ा था पर जल्द ही इन्होने भी हेयर ट्रांसप्लांट करा लिया और वापस पा लिए अपने बाल।

ये 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हुए है सिरफिरे फैन्स के पागलपन का शिकार, दर्ज कराया केस

Desk Team