इस बार का बिग बॉस है इतना क्रेजी कि टीवी पर हुआ बैन, यहां शो होस्ट करेंगे सलमान खान

Summary :

टीवी दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो का अब ऐलान हो गया है। दर्शको को बिग बॉस शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वही अब मेकर्स ने शो से जुडी एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। सलमान खान का ये शो इस बार कुछ अलग होने वाला है।

टीवी दुनिया के सबसे बड़े रियलिटी शो का अब ऐलान हो गया है। दर्शको को बिग बॉस शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। वही अब मेकर्स ने शो से जुडी एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। सलमान खान का ये शो इस बार कुछ अलग होने वाला है। बिग बॉस के सीजन 15 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, टीवी पर बिग बॉस के 15वें सीजन से पहले बिग बॉस ओटीटी शुरू हो रहा है। 

अब ईद के मौके पर सलमान ने बिग बॉस ओटीटी का पहला प्रोमो रिलीज कर फैंस को ईदी दे दी है। बॉलीवुड एक्टर और शो के होस्ट सलमान खान का एक मज़ेदार प्रोमो सामने आया है जिसमे सलमान ठहाके लगाते नज़र आ रहे हैं और कहते हैं, ‘इस बार का बिग बॉस इतना क्रेजी होगा कि टीवी पर बैन हो जाएगा। बिग बॉस ओटीटी वूट पर रिलीज किया जाएगा।

 
बिग बॉस के प्रोमो रिलीज के मौके पर सलमान खान ने कहा, ‘यह बेहद अच्छी बात है कि बिग बॉस का 15वां सीजन डिजिटल फर्स्ट होगा। इसके जरिए इंटरैक्टीविटी बढ़ेगी और ऑडियंस को ना सिर्फ भरपूर मनोरंजन मिलेगा बल्कि शो में पार्टिसिपेट करने के मौकों के साथ ही एंगेज होने, टास्क देने और लोगों को गेम खेलने का मौक़ा भी मिलेगा।’ सलमान खान ने इसके साथ ही पार्टिसिपेंट्स को एक एडवाइस भी दी है। सलमान कहते हैं, ‘मेरी सभी पार्टिसिपेंट्स को ये सलाह है कि एक्टिव रहें लोगों का मनोरंजन करें और बिग बॉस के घर में अच्छे से रहें।’ 
हाल ही में वूट ने बिग बॉस ओटीटी को लेकर अनाउंसमेंट की थी। चैनल ने बताया था कि शो के पहले छह हफ्ते टीवी से पहले वूट पर दिखाए जाएंगे। फैंस जब चाहे अपने मोबाइल पर शो देख सकते हैं। इस ऐलान के बाद से शो ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। प्रोमो में बताया गया है कि टीवी पर आने से छह हफ़्ते पहले शो वूट पर आ रहा है। ऐसे में टीवी पर बिग बॉस 15 अक्टूबर के आख़िरी हफ़्ते में शुरू हो सकता है। 

Desk Team