बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ फ्रांस में छुट्टिïयां मनाने गई थीं। जब मान्यता ने अपनी धूमने की कुछ तस्वीरे अपने इंस्टा पर पोस्ट कर दी तो उसके बाद से ही वह फोटो सोशल मीडिया पर वायल हो गई।
बता दें कि इन तस्वीरों में मान्यता एक बढ़कर एक स्वीमिंग शूट और बिकिनी पहने नजर आई थीं। इन तस्वीरों में उनके स्टाइल और फैशन सेंस को खूब पसंद किया गया था। फैंस ने ये अंदाजा लगना शुरू कर दिया था कि मान्यता दत्त दोबारा से फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने की मन बना रही है।
अपने वीकेशन की जबरदस्त तस्वीरों के कारण वह लगातार सुर्खियों में रही लेकिन इस बार मान्यता दत्त अपनी डांस वीडियो की कारण चर्चा में खूब हैं। 22 जुलाई को अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रहीं मान्यता ने पार्टी में अपने बेटे के साथ डांस किया। मान्यता ने बेटे शहरान के साथ सोशल मीडिया पर छाए गाने डेस्पासीतो पर डांस किया। मान्यता ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मान्यता ने लिखा, बेटे के साथ सबसे बेहतरीन बर्थडे डांस। मान्यता की इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके है।
मान्यता ने ये बर्थडे अपनी फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ मनाया था। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चों के साथ बिताए इस समय को उन्होंने कितना इंजॉय किया।
मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने इटली वेकेशन के दौरान भी खूब तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके स्टाइल और फैशन सेंस को खूब सराहा गया था।


Download Android App
Download iOS App









