जैसा कि हम सब जानते है कलर्स पर आने वाला शो ‘नागिन’ अब खत्म हो चुका है। लेकिन इसके फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द नागिन का तीसरा सीजन पर्दे पर आने वाला है।
नागिन शो के स्टार कास्ट ‘अर्जुन बिजलानी’ और ‘मौनी रॉय’ इस सीरीज में काफी फेमस और हम सबके को बेहद पसंद आने वाले कास्ट है, जिन्हे हम बार-बार देखना पसंद करते है। एकता कपूर ने इस शो के तीसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है।
अब सभी के दिमाग में ये चल रहा है कि मौनी जैसी खूबसूरत और ग्लैमरस नागिन की जगह कौन लेने वाला है?
जैसा कि आप सब जानते हैं कि मौनी बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, तो हो सकता है कि उन्हें शो में रिप्लेस किया जाए।
इस बारे में जब एकता से पूछा गया तो उन्होंने बताया, मैं चंद्रकांता के पहले एपिसोड में मौनी का नागिन-3 का प्रोमो रिलीज करने वाली हूं’। एकता का यह बयान मौनी के फैन्स के लिए एक राहत की खबर लेकर आया है।
क्योंकि उनकी फेवरेट ‘नागिन’ दोबारा वापसी करने जा रही हैं।
आपको बता दें कि मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App









