टाइगर श्रॉफ ने ट्विटर पर #Asktiger होस्ट करते हुए स्पाइडर मैन बनने की इच्छा जताई

Summary :

टाइगर श्रॉफ ने फैन्स संग ट्विटर पर #Asktiger शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को उनसे बात करने का और उनके बारे में कोई भी एक सवाल पूछने का मौका दिया था।

अपने बिजी स्केजूल के बावजूद, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत करना नहीं भूलते हैं। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘द फ्लाइंग जट्ट’ में सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं।  हालांकि फिल्म खास नहीं चली और ना ही इस सुपरहीरो को उतना प्यार मिला जितना आमतौर पर किसी भी पॉपुलर सुपरहीरो को मिलता है।  
टाइगर श्रॉफ ने #AskTiger चैट शुरू किया था जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को उनसे बात करने का और उनके बारे में कोई भी एक सवाल पूछने का मौका दिया था। इसी चैट में उनके एक फैन ने टाइगर से पूछा कि आप किसी मार्वल सुपरहीरो का किरदार स्क्रीन पर प्ले करना चाहते हैं?


जवाब में टाइगर श्रॉफ ने मेज्मराइजिंग इमोजी के साथ लिखा- मैं स्पाइडर मैन का किरदार करना चाहता हूं। इसी तरह के कई सवाल इस चैट में फैन्स ने टाइगर से पूछे।  उनके फैन्स ये बात जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ को अल्लू अर्जुन कितने पसंद हैं। इसी बारे में एक फैन ने टाइगर से पूछा कि उन्हें अल्लू अर्जुन में क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद है? जिसका जवाब टाइगर के लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन उन्होंने जवाब दिया।

Desk Team