पापा सैफ के साथ एयरपोर्ट पर जाते हुए अचानक रोने लगे तिमूर अली खान , फिर कुछ ऐसे पड़ा मनाना

Summary :

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड में से एक है और अपनी प्यारी हरकतों के चलते पपराजी के आकर्षण का केंद्र रहते है। आये दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड में से एक है और अपनी प्यारी हरकतों के चलते पपराजी के आकर्षण का केंद्र रहते है। आये दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
वायरल वीडियो में तैमूर अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और अचानक रोने लगे। वहां मौजूद कैमरा पर्सन्स तुरंत इस मोमेंट को अपने कैमरों में कैद कर ने लगे। 
तैमूर अली खान को रोता देखकर उनके पिता सैफ ने जमीर पर बैठकर तैमूर से बात की और उन्हें समझाया।  काफी देर समझाने के बाद तैमूर ने अपने पिता की बात मान ली और फिर दोनों पिता पुत्र आगे बढ़ गए। फैंस के बीच ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। 
वीडियो में सैफ अली खान जिस तरह एक समझदार डैड की तरह तैमूर को समझाते दिखे वो अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया और सैफ की भी खूब तारीफ की जा रही है। वीडियो में तैमूर और सैफ के बीच भी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।  

वीडियो में तैमूर कुर्ता पायजामा में एकदम नवाबी अंदाज में नजर आये, वहीं कैजुअल लुक में तैमूर भी काफी क्यूट लग रहे थे। हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मैदा पर वायरल हुई थी जिसमे वो योग क्लासेस में योगा सीखते नजर आ रहे है। 

तैमूर अली खान के साथ इन तस्वीरों में कुछ और बच्चे भी नजर आ रहे है।  इनके अलावा तस्वीरों में योग इंस्ट्रक्टर भी नजर आ रही है। तैमूर तस्वीरों में योगा मैट पर टांग मोड़ कर योगा पोजिशन में बैठे हैं और कोई योगआसन करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 

Ujjwal Jain