Bigg Boss 16 से होगी Tina Datta की एग्जिट? इस वजह से शो को गुडबाय कह सकती हैं एक्ट्रेस

Summary :

फिनाले अब बहुत ही नज़दीक है लेकिन अब लगता है इसी बीच एक कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म होने वाला है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही टीना दत्ता बिग बॉस को अलविदा कह देंगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आज के अपकमिंग एपिसोड की एक क्लिप में दिखाया गया है कि टीना खुद प्रियंका से कहती हैं कि वो घर से बाहर जाने वाली हैं।

‘बिग बॉस 16’ का सफर धीरे-धीरे अपने अंतिम दिनों के करीब पहुंच रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है लोगों का इंटरस्ट भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। सभी कंटेस्टेंट के असली पत्ते अब खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो दोस्त थे अब वो एक-दूसरे से चिढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और जिनकी पहले कभी नहीं बनती थी अब उनमे दोस्ती होती नज़र आ रही है। लेकिन अब लगता है शो में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। 
फिनाले अब बहुत ही नज़दीक है लेकिन अब लगता है इसी बीच एक कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म होने वाला है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही टीना दत्ता बिग बॉस को अलविदा कह देंगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आज के अपकमिंग एपिसोड की एक क्लिप में दिखाया गया है कि टीना को मेडिकल इमरजेंसी के कारण बुलाया गया है और वो खुद प्रियंका से कहती हैं कि वो घर से बाहर जाने वाली हैं।  
आपको बता दें,  टीना दत्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्ती इन दिनों काफी अच्छी चल रही है। दोनों एक-दूसरे को गेम में सपोर्ट करती नजर आती हैं। ऐसे में टीना दत्ता अब अपनी परेशानी बताने के लिए प्रियंका को रूम ले जाती हैं। इस दौरान टीना को प्रियंका से ये कहते हुए सुना जाता है कि वो मेडिकल इमरजेंसी के लिए जा सकती है। 

लेकिन जब प्रियंका उनसे सवाल करती हैं तो टीना उन्हें अपने दांत दिखाती हैं, जिन्हें देखकर प्रियंका चौंक जाती हैं। इसके बाद टीना को कहते सुना जाता है कि पिछले 1 हफ्ते से उनके दांत किटकिटा रहे हैं। जिसके बाद अपना बैग पैक करते हुए टीना बिग बॉस से गुजारिश करती हैं कि उन्हें मेडिकल रूम में बुला लें। 

जहां सभी घरवालों को लगता है कि टीना सिर्फ नाटक कर रही हैं मगर थोड़ी देर बाद वो आती हैं और प्रियंका को हग कर लेती हैं। अब ये वीडियो देखकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि टीना जल्द ही घर से बाहर होने वाली हैं। अब क्या सच में टीना दत्ता का बिग बॉस का ये सफर यहीं खत्म होता है या नहीं ये तो आने वाले वक़्त पर ही पता चलेगा। 

Desk Team