आज Bigg Boss 18 को मिलेगा पहला नॉमिनेटेड चेहरा, करणवीर मेहरा से लेकर अनुपमा की ‘बेटी’ तक ये 5 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

Summary :

बीते रविवार रियालिटी शो Bigg Boss 18 वें सीजन की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है। शो में गधराज को मिलाकर कुल 19 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं। घर के अंदर पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स की बातचीत शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट्स ने जल्द ही दोस्ती कर ली वहीं, कुछ अभी संकोच में नजर आ रहे हैं। बीते 2 दिनों में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो के पहले हफ्ते ही नॉमिनेटेड चेहरा सामने आना वाला है। बिग बॉस ने अपने…

बीते रविवार रियालिटी शो Bigg Boss 18 वें सीजन की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है। शो में गधराज को मिलाकर कुल 19 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं। घर के अंदर पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स की बातचीत शुरू हो गई है। हर बार की तरह इस बार भी कुछ कंटेस्टेंट्स ने जल्द ही दोस्ती कर ली वहीं, कुछ अभी संकोच में नजर आ रहे हैं। बीते 2 दिनों में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं अब शो के पहले हफ्ते ही नॉमिनेटेड चेहरा सामने आना वाला है। बिग बॉस ने अपने प्रोमो में इसकी झलक शेयर की है। अब इस हफ्ते पहला नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाला है।
  • बीते रविवार रियालिटी शो Bigg Boss 18 वें सीजन की धूमधाम से शुरुआत हो चुकी है
  • शो में गधराज को मिलाकर कुल 19 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं
  • घर के अंदर पहुंचते ही कंटेस्टेंट्स की बातचीत शुरू हो गई

कैसा है ‘बिग बॉस 18’ के पहले नॉमिनेशन का प्रोमो?

प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के अनाउंसमेंट से होता, जो घर के कंटेस्टेंट्स को इस सीजन के पहले नॉमिनेशन के बारे में बताते हैं. प्रोमो में एक बोर्ड दिखाया जाता है, जिसमें 18 कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगी हुई है. वहीं बोर्ड के टॉप पर ‘मौत का फरमान’ लिखा हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

चाहत वर्सेस विवियन-गुणरत्न वर्सेस करण

क्लिप में नॉमिनेट होने वाले सदस्यों पर वहां मौजूद शख्स, जो अपना चेहरा काले कपड़े से ढका हुआ है, तीर से निशाना साधेते नजर आ रहा है. इस बीच करणवीर मेहरा का गुणरत्न के साथ बहस छिड़ जाती है. वहीं दूसरी ओर चाहत और विवियन तू तू-मैं मैं पर उतर आते हैं. प्रोमो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सीजन का पहला नॉमिनेशन काफी धमाकेदार होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट्स

इस साल ‘बिग बॉस’ में 18 कंटेस्टेंट्स के साथ गधराज को घर में एंट्री दी गई, जो शो को टीआरपी देने में मदद करेगी. ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर, नायरा बनर्जी, श्रुतिका अर्जुन राज, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, सारा अरफीन खान, गुणरत्न, अरफीन खान, मुस्कान बामने, रजत दलाल, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, हेमा शर्मा उर्फ ​​विरल भाभी, तजिंदर बग्गा और चुम दरंग कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो में शामिल हुए हैं. सलमान खान का यह रियलिटी शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।