नए साल की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड गलियारों में कई सेलेब्स की शादी की शहनाई बजने की आवाज आ रही है। जहां पिछले साल कैटरीना कैफ-विक्की, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और फिर हाल ही में मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने शादी रचाई है तो वहीं अब इस कड़ी में टीवी की एक और अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी शामिल होने जा रही हैं, जो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा से शादी करने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी का फंक्शन है। अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में उन्होंने फूलों की सजावट की एक झलक दिखाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस कपल ने कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखते हुए सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवारवालों के बीच हल्दी की रस्म का आयोजन किया है। वहीं, कल यानी 4 फरवरी को मेहंदी की रस्म की जाएगी।

बता दें, करिश्मा तन्ना और उनके मंगेतर वरुण बंगेरा 5 फरवरी 2022 को गोवा के फाइव स्टार होटल में सात फेरे लेंगे। इस कपल की शादी में टीवी इंडस्ट्री से कुछ सितारें जैसे अनिता हसनंदानी, रिद्धिमा पंडित और एकता कपूर जैसे सेलेब्स के शिरकत करने की उम्मीद है।

मालूम हो, करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। तकरीबन डेढ़ साल पहले हुई इस मुलाकात में दोनों पहले दोस्त बने, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। बीते साल के आखिर में दोनों ने अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में दुबई में सगाई की थी।


Download Android App
Download iOS App



