बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सितारे है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर लाखों दिलों में जगह बनायीं है। बॉलीवुड में बिना किसी फ़िल्मी बैक ग्राउंड से आकर स्थापित होना बेहद मुश्किल काम है लेकिन कई ऐसे सितारे है जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड में ना सिर्फ खुद को खड़ा किया बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी बनायीं। आज हम आपको उन 7 अभिनेताओं के बारे में बता रहे है जिन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के दम पर आज कामयाबी की ऊंचाई पायी है और जब ये बॉलीवुड में आये थे तो यहाँ उनका कोई नहीं था।
1.नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी :
अपनी एक्टिंग और सालों की मेहनत के बाद नवाज़ुद्दीन ने ना सिर्फ आज खुद स्थापित किया है बल्कि आज वो करोड़ों की फीस भी चार्ज करते है। एक समय था जब इन्हे इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था पर आज इनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है।
2.जैकी श्रॉफ :
अभिनेता जैकी श्रॉफ भी फिल्मं इंडस्ट्री में बिना किसी जान पहचान के आये थे। इन्होने भी अपने काम के बल पर आज ना सिर्फ नाम कमाया है बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी।
3.सुनील शेट्टी :
बॉलीवुड के नामी अभिनेताओं में शुमार सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म “बलवान” से की थी। उसके बाद उनकी कामयाबी का सितारा ऐसा चमका की इन्होने हिट पर हिट फ़िल्में दी। अब ये फिल्म इंडस्ट्री से दूर है पर फिर भी करोड़ों कमा रहे है।
4.कपिल शर्मा :
एक स्टैंडअप कॉमेडियन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा ने भी अपने टैलेंट की बदौलत शोहरत और दौलत दोनों कमाए। अब इनकी नेट वर्थ करीब 145 करोड़ है।
5.अक्षय कुमार :
बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अब सबसे अमीर अभिनेताओं में गिने जाते है और ये भी अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर है। इनकी नेट वर्थ करीब 150 मिलियन यानि 1000 करोड़ से ज्यादा की हे।
6.अमिताभ बच्चन :
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जब इंडस्ट्री आये थे तो नहीं मिल रहा था पर आज ये बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता है। वर्तमान में इनके पास 400 मिलियन डॉलर की सम्पति हे और आज भी यह बॉलीवुड की फिल्मो में काम करते हे और करोडो पैसे कमाते हे।
7.शाहरुख़ खान :
दिल्ली से मुंबई का बेहद कामयाब सफर तय करने मशहूर अभिनेता शाहरुख़ खान को आज पूरा बॉलीवुड किंग खान के नाम से जानता है। इन्होने भी बिना किसी की मदद के कामयाबी हासिल की है और आज इनकी नेट वर्थ 740 मिलियन डॉलर यानि के 5177 करोड़ की है।


Download Android App
Download iOS App










