साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की अगली पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया, लेकिन अब इस फिल्म की स्टार कास्ट को मिली फीस ने गदर मचा दिया है। खबरों की मानें तो फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है।
चाहे ‘केजीएफ’ फेम यश हों या फिर बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और लेडी सुपरस्टार नयनतारा, हर किसी को इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए भारी भरकम रकम दी गई है। आइए जानते हैं कि ‘टॉक्सिक’ की स्टार कास्ट में से किसने कितनी फीस वसूली है।
रॉकिंग स्टार यश को मिली सबसे मोटी फीस, निभा रहे हैं ये खास रोल

फिल्म ‘टॉक्सिक’ में मुख्य किरदार ‘राया’ (Raya) निभा रहे सुपरस्टार यश को सबसे मोटी फीस दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश को इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि यश इस फिल्म में सिर्फ मेन एक्टर के तौर पर काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं और उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ मिलकर फिल्म की कहानी में भी अपना इनपुट दिया है। यानी यश पर्दे के आगे और पीछे, दोनों जगह से फिल्म संभाल रहे हैं ।
कियारा आडवाणी और लेडी सुपरस्टार नयनतारा का बड़ा धमाका

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कियारा आडवाणी इस फिल्म में ‘नादिया’ का किरदार निभाती दिखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा को इस दमदार रोल के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस मिली है। यह उनके अब तक के करियर की सबसे बड़ी फीस मानी जा रही है।
वहीं साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा फिल्म में ‘गंगा’ के पावरफुल रोल में नजर आएंगी। काले कपड़ों में हाथ में बंदूक थामे नयनतारा का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नयनतारा की फीस 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।
आपको बता दे, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ऑफिशियल बजट 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। अगर फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिसिस की मानें तो फिल्म की मूल शूटिंग, एक्शन सीन्स और ग्रैंड सेट्स (मेकिंग कॉस्ट) को तैयार करने में ही लगभग 600 करोड़ रुपये का भारी खर्च आ रहा है।
तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की सैलरी भी आई सामने

फिल्म में बाकी एक्ट्रेसेस का रोल भी काफी ग्लैमरस और दमदार रखा गया है:
-
तारा सुतारिया: ‘रेबेका’ के किरदार में नजर आने वाली तारा को इस एक्शन-ड्रामा के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं।
-
हुमा कुरैशी: फिल्म में ‘एलिजाबेथ’ का किरदार निभा रहीं हुमा को भी लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस दी गई है। खुद यश ने भी एक इवेंट के दौरान हुमा के रोल को फिल्म का ‘सरप्राइज पैकेज’ बताया था।
-
रुक्मिणी वसंत: ‘मेलिसा’ का किरदार निभा रहीं साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत को 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किया गया है।
आपको बता दे ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) मुख्य रूप से 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा में फैले खूंखार ड्रग माफिया, अवैध तस्करी और अंडरवर्ल्ड साम्राज्य की डार्क बैकड्रॉप पर बेस्ड है।
गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्ट यह एक बड़े बजट की पीरियड गैंगस्टर-एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी मेन कैरेक्टर राया (यश) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ताकत और खौफ के बल पर क्राइम वर्ल्ड पर राज करता है। इस गैंगस्टर ड्रामा में सिर्फ खूनी गैंग-वार्स ही नहीं, बल्कि पिता और पुत्र के बीच के एक बेहद इमोशनल रिश्ते (Father-Son angle) और धोखे की गहरी दास्तान को भी बड़े पर्दे पर उतारा गया है।
आगे इस फिल्म में दर्शकों को नयनतारा (‘गंगा’), कियारा आडवाणी (‘नादिया’), तारा सुतारिया (‘रेबेका’), हुमा कुरैशी (‘एलिजाबेथ’) और रुक्मिणी वसंत (‘मेलिसा’) जैसी मजबूत स्टार कास्ट के बेहद पावरफुल और ग्रे शेड्स वाले किरदार देखने को मिलेंगे। ’18+’ टोन में तैयार हुई इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन, विंटेज गोवा के विजुअल्स और ‘फीमेल गेज‘ यानी महिलाओं की नज़र से बनाई गई एक खतरनाक क्राइम थ्रिलर देखने को मिलेगी, जिसे पैन-इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
Read More: Seher Hone Ko Hai 10th August 2026 Spoiler Alert: Mahid के बदले रूप के पीछे छिपा है..



Download Android App
Download iOS App




