Munawar Faruqui की वेब सीरीज First Copy का रिलीज हुआ ट्रेलर, कॉमेडी के बाद अब एक्टिंग में रखा कदम

Summary :

वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी से एक्टिंग में डेब्यू करेंगे मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर फारुकी अपनी पहली वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सोमवार को इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस सीरीज में मुनव्वर के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मियां चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अपनी पहली वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सोमवार को इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें मुनव्वर अहम किरदार में हैं। फारुकी ने इसे नॉस्टैल्जिया, मेहनत और भावनाओं का मिश्रण बताया।

इस सीरीज में मुनव्वर के साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मियां चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आएंगे। मुनव्वर ने अपने किरदार ‘आरिफ’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “यह सीरीज मेरे लिए खास है क्योंकि यह मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट है। आरिफ एक शानदार किरदार है, जिसमें खामियां हैं लेकिन उसके सपने बड़े हैं।”

उन्होंने बताया कि बचपन में फिल्में उनके लिए बहुत मायने रखती थीं और यह कहानी उन्हें उन दिनों की याद दिलाती है। मुनव्वर ने कहा, “यह नॉस्टैल्जिया, मेहनत और भावनाओं का संगम है। मैं दर्शकों के लिए अपने इस नए रूप को लेकर उत्साहित हूं।”

‘फर्स्ट कॉपी’ 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें मुनव्वर फारुकी, ‘आरिफ’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक चतुर लड़का है और पायरेटेड फिल्मों का काम करता है। यह कहानी सिनेमा के प्रति जुनून, मूल रचनाओं के मूल्य की झलक दिखाती है।

Apoorva Mukhija के रवैये पर भड़के Anupamaa फेम एक्टर Sudhanshu Pandey, कहा “Genz बच्चे…”

सीरीज में ‘क्रिस्टल डिसूजा’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोना ने बताया, “मेरा किरदार अलग तरह का है, यह एक ऐसी महिला है जिसके कई चेहरे हैं। वह अतीत में किसी घटना से परेशान, रॉयल और आत्मविश्वास से भरपूर है। आरिफ के साथ उसका रिश्ता बेहद खास है।”

Munawar Faruqui

अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपने किरदार महेश कुमार के बारे में बताया, “यह किरदार प्रभावशाली और चालाक है, जो सत्ता और डर से अपनी दुनिया बनाता है। यह सीरीज 90 के दशक के सिनेमा की याद दिलाती है।” लेखक-निर्देशक फरहान जम्मा ने कहा, “यह सीरीज उस सुनहरे दौर को सम्मान है, जब हर फिल्म एक उत्सव की तरह हुआ करती थी।” फर्स्ट कॉपी 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.