जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, बीते दिन जारी हुए फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच अब सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर, टीजर और गानों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलने के बाद आज ‘द आर्चीज’ का ट्रेलर जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद शानदार है। ट्रेलर में स्टार किड्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।
ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने
हाल ही में ‘द आर्चीज’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया, जिसमें रिवरडेल नाम के काल्पनिक शहर का बैकड्राप दिखाया गया। यह फिल्म सुहाना खान के साथ-साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और कई लोगों की पहली फिल्म है। टीजर के बाद फैंस को ट्रेलर का इंतजार है, जिसकी डेट सामने आ चुकी है।सुहाना खान और खुशी कपूर की डेब्यू वाली इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 9 नवंबर को रिलीज हो रहा है। ‘द आर्चीज’ के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की साथ ही नया पोस्टर भी जारी किया है।
View this post on Instagram
‘आर्चीज’ कॉमिक्स की कहानी है फिल्म
फिल्म की कहानी ‘द आर्चीज’ कॉमिक्स से ली गई है। इसकी स्टोरी 60 के दशक में आधारित है। आर्ची एंड्रयूज के किरदार में अगस्त्य नंदा, वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना खान, बेट्टी कपूर के रोल में खुशी कपूर, जुगहेड जोन्स के रोल में मिहिर आहूजा, रेगी मेंटल के रूप में वेदांग रैना और एथेल मुग्स के रोल में अदिति सहगल शामिल हैं।फिल्म थियेटर्स में रिलीज होने की वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर को रिलीज होगी।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




