Karnesh संग अपने रिश्ते पर Tripti Dimri ने लगाई मुहर! Anushka Sharma के भाई संग सामने आई कोजी फोटो

Summary :

‘कला’ फेम तृप्ति डिमरी कई दिनों से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तृप्ति, अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉयफ्रेंड कर्णेश संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

फिल्म कला फेम तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले काफी वक्त से तृप्ति का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था। कर्णेश और तृप्ति के अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों से सामने आ रही थी। मगर अब एक्ट्रेस ने खुद कर्णेश संग रोमांटिक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। 
पिछले काफी वक्त से तृप्ति और कर्णेश के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। मगर अब एक्ट्रेस ने खुद कर्णेश संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तृप्ति डिमरी ने अपने ऑफिशिलय इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें तृप्ति और कर्णेश दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक दूसरे को कसकर गले लगाकर खड़े हैं और कर्णेश अपनी लेडीलव तृप्ति को किस कर रहे हैं। इस रोमांटिक फोटो पर दिल वाले इमोजी के साथ माई लिखा नजर आ रहा है। 
दरअसल, तृप्ति और कर्णेश की ये तस्वीर कर्णेश की कंपनी में काम करने वाले असोसिएट प्रोड्यूसर सौरभ मल्होत्रा ने शेयर की। जिसे एक्ट्रेस ने रीशेयर किया है। बता दें कि बीते दिनों तृप्ति अपनी फिल्म ‘कला’ को लेकर खूब चर्चा में रहीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब तारीफ मिली है। यह फिल्म कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स ने प्रोड्यूस की है। 
खास बात ये है कि कला से पहले तृप्ति फिल्म बुलबुल में नजर आई थीं। बुलबुल में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था और इस फिल्म से ही तृप्ति को बॉलीवुड में खास पहचान भी मिली थी। खास बात ये है कि इस फिल्म को भी  कर्णेश की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा ही बनाया गया था। ‘बुलबुल’ के सेट पर ही इन दोनों की दोस्ती हुई थी, जो देखते ही देखते प्यार में बदल गई है। अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते दिखाई देते हैं।

Desk Team