टीवी दुनिया से एक बड़े ही दुख की खबर सामने आई है। अब टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है क्योकि अब एक ख़ास सितारा हमारे बीच नहीं रहा। जी हां अभी एक बड़ी ही शॉकिंग खबर आई है की टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही।

बता दे, पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रही एक्ट्रेस दिव्या भटनागर ये लड़ाई हार गई हैं। दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं और हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App





