दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाले तीनों नगर निगमों के महापौर, उपमहापौर और कई अन्य वरिष्ठ नेता ‘‘बकाया धनराशि’’ जारी करने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर धरने पर बैठे।निगम के ये नेता सिविल लाइंस इलाके में मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठे, जिसके कारण वहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ने धरना स्थल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के वरिष्ठ नेता धरने में हिस्सा ले रहे हैं। तीनों नगर निगमों के महापौर जय प्रकाश (उत्तरी दिल्ली), अनामिका (दक्षिणी दिल्ली) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली), निगमों के उपमहापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष, सदन के नेता और अन्य सदस्यों ने ‘बकाया’ रकम जारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने बंगले पर आए तो, ‘‘हमने अपनी स्थिति से अवगत कराने के लिए उनसे समय देने को कहा। वह भीतर चले गए और उसके बाद से हमें कुछ नहीं बताया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



