टीवी की फेमस बालिका वधू अब बड़ी हो चुकी है। जी हां, छोटी आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब इतनी बड़ी हो चुकी है कि वो बॉलीवुड डेब्यू के लिए एकदम तैयार है। अविका जल्द ही टीवी के बाद बड़े पर्दे पर भी दिखाई देंगी। ये खबर उनके फैंस का दिल खुश कर देगी। साथ ही उनके डेब्यू को लेकर और भी कई खबरे सामने आ रही है।

आपको बता दे, बॉलीवुड से पहले भी अविका लगातार काम करती रही है। वो तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं और ये प्रोजेक्ट्स उन्होंने बड़े- बड़े स्टार्स के साथ किये है। वही अब जिस प्रोजेक्ट में अविका दिखाई देने वाली है उसमे भी सब एक से बढ़कर स्टार दिखाई देंगे।

आपको बता दे, अविका की अपकमिंग फिल्म एक बेहद बोल्ड एडल्ट टॉपिक पर होगी। इस फिल्म का टाइटल है ‘कहानी रबरबैंड की’, जो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की स्टोरी एक दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ‘रबरबैंड’ नाम से कंडोम बेचता है। ये फिल्म ऑडियंस का एंटरटेनमेंट करने के साथ- साथ लोगो को शिक्षित भी करेगी।

वही इस फिल्म से अविका गौर के अलावा उनके ‘ससुराल सिमर का’ के को-स्टार मनीष रायशिंघन भी डेब्यू कर रहे हैं। इनके अलावा इस फिल्म में ‘स्कैम 1992’ स्टार प्रतीक गांधी और कॉमेडियन गौरव गेरा भी नज़र आएंगे।

आपको बता दे, इस फिल्म का मकसद कंडोम को घरेलू नाम बनाना है। बात अगर फिल्म के म्यूजिक की करे तो मीत ब्रदर्स ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया है और ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Download Android App
Download iOS App



