टीवी शो ‘Kasautii Zindagii Kay 2’ में अब अनुराग बासु का किरदार निभाएंगे यह एक्टर

Summary :

एकता कपूर का सुपरहिट टीवी सीरियल ‘Kasautii Zindagii Kay 2’  के आने की तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है। वहीं एकता कपूर के अपकमिंग शो कसौटी जिंदगी का नया प्रोमो

एकता कपूर का सुपरहिट टीवी सीरियल ‘Kasautii Zindagii Kay 2’  के आने की तैयारियां जोरो-शोरो से जारी है। वहीं एकता कपूर के अपकमिंग शो कसौटी जिंदगी का नया प्रोमो भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब पंसद कर रहे हैं। और खूब तारीफें भी कर रहे हैं।

पुरानी प्रेरणा यानि की श्वेता तिवारी पहले ही इस प्रोमो के तारीफों के पुल बांध चुकी हैं और हाल ही में पुराने अनुराग बासु यानि की सीजेन खान का भी रिएक्शन सामने आ चुका है।

सीजेन खान कसौटी जिंदगी की में कई  सालों तक अनुराग का दमदार रोल निभाया था। लोग आज भी उन्हे इसे किरदार से जानते हैं। बता दें कि ‘Kasautii Zindagii Kay 2’ में एरिका फर्नांडिस मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का ‘प्रेरणा बसु’ का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी।

अनुराग बसु’ का किरदार निभायेंगे यह एक्टर

लेकिन एकता कपूर ने सीरियल को लेकर फैंस की बेचैनी को उस वक्त बढ़ा दिया जब टीजर से यह मालूम नहीं चल पाया कि शो में ‘अनुराग बसु’ का किरदार कौन निभाएगा। 

हालांकि इस प्रोमो से यह तो साफ हो गया कि टीजर में जिस शख्स को दिखाया जा रहा है वह टीवी एक्टर पार्थ समथान नहीं है। इससे पहले खबरों की माने  यही दावा किया जा रहा था कि पार्थ सीरियल में अनुराग बसु की भूमिका निभाएंगे।

https://instagram.com/p/BlhtF-sHjQ1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

वहीं अब यह बात सामने आई है कि टीवी एक्टर अभिमन्यु चौधरी सीरियल में ‘अनुराग बसु’ का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं। इससे पहले एकता कपूर ने यह बताया था कि जो भी अभिनेता अनुराग बसु का किरदार निभाएगा उसकी उम्र 30 साल से कम होगी।

https://www.instagram.com/p/BlpQrpyHTu1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें कि ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ‘प्रेरणा’ का रोल निभाएंगी और उनके अपोजिट पार्थ समथान नजर आने वाले है। वहीं हिना खान इस सीरियल में ‘कोमोलिका’ के रोल में नजर आएंगी हालांकि एरिका के अलावा अभी तक किसी भी एक्टर के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Desk Team