राजेश खन्ना बॉलीवुड
इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। साल 1973 में राजेश खन्ना ने बॉलीवुड
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया संग शादी की थी। हालांकि ये शादी ज्यादा समय के लिए चल
नहीं पाई और दोनों 1982 में एक दुसरे से अलग हो गए। दोनों की दो बेटियें भी है ट्विंकल
खन्ना और रिंकी खन्ना। आपको बता दें कि डिंपल ने 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना
से शादी की थी जबकि राजेश उस समय 31 साल के थे। शादी के बाद डिंपल ने फिल्म
इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। वहीं, अलग होने के बाद डिंपल को घर चलाने में
बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीना कपूर के साथ एक शो में ट्विंकल खन्ना ने
बताया कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखना था लेकिन अपनी मां को सपोर्ट
करने के लिए उन्होंने एक्टिंग प्रोफेशन को चुना था।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार
की पत्नी ट्विंकल खन्ना अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर है। एक्टिंग को अलविदा कहने
के बाद ट्विंकल राइटिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है। ट्विंकल बहुत सी बुक लिख
चुकी हैं और कई कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रह चुकी है। हाल ही में एक शो के दौरान
ट्विंकल अपनी एक्टिंग करियर पर खुलकर बात करते हुए बोली, ‘मैं सच में
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। जरूरत के कारण बनीं,
मेरी मां एक सिंगल मॉम थीं और वो सभी का खर्चा उठाती थीं। हमने बहुत कम उम्र में यह शुरू किया था। उस समय अपने फैमिली को सपोर्ट करने का यही सबसे
तेज तरीका था।‘
आपको बता दें कि ट्विंकल
खन्ना ने बॉलीवुड में बरसात फिल्म से डेब्यू की थी। फिल्म में ट्विंकल के साथ बॉबी
देओल भी लीड रोल में थे। ट्विंकल ने बॉलीवुड में बहुत सी सुपरहिट फिल्में दी है। जिनमें
बादशाह, इंटरनेशनल खिलाड़ी, जोरु का गुलाम जैसी बहुत सी फिल्में शामिल है। हालांकि
अक्षय कुमार संग शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों से दूरी बना ली है।


Download Android App
Download iOS App





