राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को दी बधाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे खेलों में पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के वाले खिलाडियों को बधाई दी। बता दें राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबले और रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम में चल रहे खेलों में पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने के वाले खिलाडियों को बधाई दी। बता दें राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में मुकाबले और रजत पदक जीतने के लिए तूलिका मान को बधाई। आपने छोटी उम्र में सफलता हासिल करने के लिए उल्लेखनीय जज्बा और जुनून दिखाया। आप और मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो।’’
तूलिका ने किया शानदार प्रदर्शन 
 जानकारी के आधार  पर तूलिका ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह महिलाओं के 78 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन से हार गई।  किसान के बेटे गुरदीप ने पुरुषों के 109 किग्रा भार वर्ग में कुल 390 किग्रा भार उठाकर कांस्य पदक जीता। यह भारत का हैवीवेट वर्ग में पहला पदक है। राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर सौरव घोषाल को बधाई।
 मजबूत बनो और भविष्य में अधिक उपलब्धियां हासिल करो – राष्ट्रपति मुर्मू  
 भारत को आप पर गर्व है कि आपने स्क्वाश के पुरुष एकल में देश को पहला पदक दिलाया।’’ राष्ट्रपति ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में पदक जीतने वाले पहले भारतीय तेजस्विन शंकर को भी बधाई दी। यहीं आपको बता दें शंकर ने बुधवार को इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्ही को लेकर मुर्मू ने ट्वीट करके कहा, ‘‘तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल खेलों की ऊंची कूद स्पर्धा में पदक जीतने वाला पहला भारतीय बनने पर बधाई। आपने देश को गौरवान्वित करने के लिए संकल्प दिखाया। मेरी तरफ से भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।