बॉलीवुड में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर राखी सावंत आजकल हर किसी की फेवरेट बनती जा रही हैं। ‘बिग बॉस’ के बाद लोगों का नजरिया राखी को लेकर काफी बदला है। लोग राखी को और प्यार और सम्मान देने लगे हैं। इसी बीच राखी सावंत को खुश कर देने वाली एक और खबर सामने आई है।

राखी उन लोगों में से भी एक हैं जो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी कर सकती हैं। एक्ट्रेस अपने चाहने वालों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में राखी के इस अंदाज की अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जमकर तारीफ की है।
ट्विंकल खन्ना ने राखी की तारीफ करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। ट्विंकल के अनुसार राखी में वो सबकुछ है जो मैं नहीं हो सकती। ट्विंकल से अपनी इतनी तारीफ सुनने के बाद राखी भी खुशी से झूम उठी हैं।
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ट्वीक इंडिया’ के जरिए राखी के तारीफों के पुल बांधे हैं। ट्वीक इंडिया ट्विंकल खन्ना का ही एक नया वेंचर है जिसमें महिलाओं से जुड़े अलग- अलग विषयों पर और फेमिनिज्म के मुद्दों पर बात की जाती है।
राखी मजाक उड़ाए जाने पर भी हंसती रहती हैं और शर्मिदा नहीं होती हैं। राखी ने जिस तरह से अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाला और इस इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग जगह बनाई वह वाकई में काबिले तारीफ ही है।


Download Android App
Download iOS App




