ट्विंकल खन्ना ने शेयर की स्कूल की फोटो, क्या एक्ट्रेस को पहचान सकते हैं आप?

Summary :

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं।

बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वैसे ट्विंकल खन्ना को अपने हाजिर जवाब और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाना जाता है। जरूरी मुद्दे पर अभिनेत्री खुलकर अपने विचार व्यक्त करती हैं। 
हाल ही में ट्विंकल ने अपने बचपन की यादों को तारोताजा करते हुए अपने स्कूल के समय की एक बेहद प्यारी सी तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसमें इन्होंने गर्ल चाइल्ड एजुकेशन की महत्ता को बताया है। 
ट्विंकल द्घारा शेयर की गई इस तस्वीर में वह अपनी क्लास के बच्चों साथ हैं। इस तस्वीर को ट्विंकल ने शेयर करते हुए लिखा आप देख सकते हैं कि केवल मैंने अपनी टीचर जैसा हेयरस्टाइल बनाया हुआ है मेरे लिए पढऩा और अच्छे करना भी बहुत जरूरी था। क्योंकि पढ़ाई की वजह से में एक आत्मनिर्भर महिला बनी हूं। लेकिन लड़कियां आज भी स्कूल पूरा नहीं कर पाती हैं।

ट्विंकल खन्ना ने आगे बताया कि 5 में से 2 लड़कियां अपना स्कूल पूरा नहीं कर पाती हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के माध्यम सेव द चाइल्ड को टैग करते हुए बॉलीवुड सेलेब्स सोनम कपूर,आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप और अपने पति अक्षय कुमार को नॉमिनेट किया है। वहीं फैंस भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट्स करने में लगे हुए हैं और ट्विंकल को पहचान पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
पिछले साल ट्विंकल खन्ना एक संस्थान सेव द चिल्ड्रन से जुड़ी थी जो बच्चों के हेल्थ उनके खानपान और उनकी लाइफस्टाइल को अच्छा बनाने की कोशिश करती है। 
एक्ट्रेस  के काम की बात करें तो वह एक ऑथर के तौर पर काफी अच्छा काम कर रही हैं। उनकी बुक्स द लेजंड्स ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पायजामस आर फॉरगिविंग की अच्छी सेलर्स रही है। 

Desk Team