एक तरफ जहाँ भारत की गोल्डन गर्ल हिमा दास दुनियाभर में भारत का नाम रौशन कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर अलग ही जंग चल रही है। इस जंग की शुरुआत हुई आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ट्वीट से जिन्होंने हिमा दास को पांचवा गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई और शुभकामना देने के लिए ट्वीट किया।

गुरु सद्गुरु के ट्वीट के क्या अर्थ का नार्थ हुआ ये उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। दरअसल सद्गुरू ने अपने ट्वीट में हिमा दास को शुभकामना और आशीर्वाद देते हुए लिखा , ” हिमा दास भारत के लिए गोल्डन शावर है। ”

उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और यूजर्स ने उनके इस ‘गोल्डन शावर’ शब्द पर भारी आपत्ति और विरोध जताया। हालांकि सद्गुरु और उनके समर्थकों ने दलील दी की उनकी शुभकामना का गलत अर्थ ना निकला जाए पर फिर भी ट्रॉल्लिंग जारी रही।

अक्सर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में रहने वाली ट्विंकल खन्ना ने सद्गुरु के ट्वीट पर कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया यूजर्स को और भी ज्यादा आहात कर देने वाला था।

ट्विंकल खन्ना ने सद्गुरु के ट्वीट पर कमेंट किया , ” और हमे लग रहा था हमारे पास सिर्फ गौमूत्र है। ट्विंकल का ये ट्वीट अब सोशल मैदा पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और लोग उन्हें खूब लानत मलानत भेज रहे है।

ट्विंकल खन्ना को अपने ट्वीट के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब ट्विंकल खन्ना को उनके ट्वीट के लिए जबरदस्त ट्रोल किया गया हो।

अब देखिये यूजर्स के रिएक्शन क्या रहा इस ट्विटर वॉर पर :
1.

2.

3.

4.

5.

6.



Download Android App
Download iOS App



