विराट कोहली अपनी इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लिए कमाते हैं इतने करोड़ रुपए

Summary :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट मैदान के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर सुपरहिट हैं। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट मैदान के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर सुपरहिट हैं। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के सबसे ज्यादा पैसे लेते हैं। इस सूची में खेल जगत की सारी हस्तियां हैं जिसमें विराट कोहली 9वें स्‍थान पर हैं।
विराट कोहली ऐसे इकलौते क्रिकेटर हैं जो इस लिस्ट के टॉप टेन में शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्‍थान पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इस लिस्ट के टॉप 10 में से 8 स्‍थानों पर तो फुटबॉलर ही हैं। 

इस लिस्ट की टॉप टेन में 8 फुटबॉलरों का नाम शामिल है

इस लिस्ट में अमेरिका के बास्केटबॉलर लेब्रोन जेम्स पांचवें स्‍थान पर हैं। नंबर 2 पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार और 3 स्‍थान पर अर्जेंटीना के दिग्‍ग्ज लियोनल मेसी ने कब्जा किया है। इस लिस्ट में चौथे स्‍थान पर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम का नाम है। 
इंस्टाग्राम शेड्यूल टूल के अनुसार इस सोशल मीडिया साइट पर विराट कोहली ने अपनी एक पोस्ट से सबसे ज्यादा 158,000 पाउंड यानी लगभग 13625999 रुपए की कमाई की है। बता दें कि विराट कोहली ने 36 मिलियन यानी 3.6 करोड़ फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। 

यहां देखें इंस्टाग्राम पोस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

Desk Team