नेहा कक्कड़ की शादी की ख़बरें आई सामने, हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद क्या इस शख्स से करेंगी शादी

Summary :

इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 11 को जज कर रही हैं। उनके साथ इस शो को हिमेश रेशमिया और विशाल दडलानी भी जज कर रहे हैं।

इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 11 को जज कर रही हैं। उनके साथ इस शो को हिमेश रेशमिया और विशाल दडलानी भी जज कर रहे हैं। वहीं शो को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। अक्सर शो में रोने को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां खबर है कि नेहा कक्कड़ जल्दी ही शादी करने वाली हैं। लेकिन जिस शख्स से वो शादी करने वाली हैं उनका नाम जानकर हैरान रहे जाएंगे आप। 
दरअसल नेहा कक्कड़ की शादी की बात किसी और से नहीं बल्कि इंडियन आइडल 11 को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण से चल रही है। क्योंकि ये बात शो के सेट पर ही शुरू हुई है। आदित्य नारायण का पूरा परिवार सेट पर ही नेहा से मिलने पहुंचा। 
खबरों के मुताबिक इंडियन आइडल 11 के आने वाले एपिसोड में उदित नारायण और अल्का याग्निक भी शिरकत करने वाले हैं। शो पर आप सभी को कुछ इस तरह को माहौल नजर आने वाला हैं जहां पर उदित नारायण,नेहा कक्कड़ को अपने बेटे का नाम लेकर चिढ़ाते हुए दिखेंगे।
 इतना ही नहीं इस बीच उदित भी यह कहते हुए दिखाई देंगे कि वो इस शो को पहले एपिसोड से फॉलो कर रहे हैं। जिसकी दो वजह हैं। पहली इस शो के कंटेस्टेंट बहुत ज्यादा टैलेंटेड और दूसरा ये कि वो नेहा कक्कड़ को अपनी बहू बनाना चाहते हैं। 
बता दें कि केवल उदित ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी दीपा नारायण ने भी शो पर नेहा को नारायण खानदान बहू बनाने की बात में दिलचस्पी दिखाई।
 वहीं इस दौरान नेहा के पैरेंट्स भी इस शो पर आए हुए थे और मजे की उन्होंने भी इस शादी के लिए हामी भर दी। इस बीच आदित्य नारायण काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए,लेकिन अभी नेहा शादी के लिए तैयार नहीं है। 

इन सभी बातों पर नेहा का कहना है कि अगर वह इतनी जल्दी शादी के लिए राजी हो गई तो कोई मजा नहीं रह जाएगा। खैर आपको बता दें इंडियन आइडल सेट पर हुआ ये पूरा वाकया महज एक मजाक है। 
दोनों के परिवार वाले आदित्य और नेहा को चिढ़ाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। फिलहाल आदित्य और नेहा सिंगल है। लेकिन शो पर अक्सर आदित्य नेहा से फ्लर्ट करते हुए दिख जाते हैं। 

Desk Team