रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से हुई मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद लगातार अपने फैशन को लेकर आए दिन खबरों में बनीं रहतीं हैं। उर्फी का ड्रेसिंग सेंस हर किसी का अपनी तरफ ध्यान खींच ही लेता है। कईं बार वो अपने कपड़ो को लेकर ट्रोल होती नज़र आतीं हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को इग्नोर कर पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। उर्फी कई बार अपने इन्हीं बोल्ड ड्रेसेज़ की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। और अब इसी बीच मुंबई एयरपोर्ट से उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है।
.jpg)
बताया जा रहा है कि उर्फी जावेद के अधिकतर वीडियोज़ मुंबई एयरपोर्ट के ही होते हैं। कई बार लोग उन्हें ट्रोल करते हुए ये भी कहते हैं कि आखिर वो एयरपोर्ट क्यों जाती हैं? इसी बीच एक बार फिर से उर्फी जावेद का एक लेटेस्ट वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का ही है। यहां भी उर्फी भरे अंदाज में एंट्री मारती हैं और पैपराजी को जमकर पोज़ देती हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि उर्फी अपने फैन से सेल्फी के लिए पैसे मांग रहीं हैं।
.jpg)
इस वीडियो में जब एक फैन उर्फी से सेल्फी लेने के लिए गुजारिश करता है तो वो हमेशा की तरह हंसी-खुशी सेल्फी क्लिक करवा लेती हैं। इसके बाद मस्ती भरे अंदाज में वो कहती हैं, “मैं पहली सेल्फी फ्री में देती हूं, और दूसरी के लिए पैसे चार्ज करती हूं।” इसके बाद उर्फी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। इसी के साथ उर्फी के फैंस इस वीडियो पर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहें हैं।
सेम लुक में ही उर्फी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के सामने अपनी नई गाड़ी का जिक्र कर रहीं हैं। इस वीडियो में कुछ फोटोग्राफर उर्फी से कह रहे हैं कि वो खुद गाड़ी क्यों नहीं चलाती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी ने कहा, “अगर मैंने गाड़ी खुद चलाई तो किसी ना किसी को ठोकर मार दूंगी।” मजेदार अंदाज़ में उर्फी का ये जवाब सुनकर उनके फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियों में उर्फी के लुक की बात करें तो हमेशा की तरह ही वो बेहद बोल्ड लुक में दिखाईं दे रहीं हैं। साथ ही हमेशा की तरह बोल्ड ड्रेसिंग सेंस में नज़र आ रहीं है। इस वीडियो में उर्फी ने लेवेंडर कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। साथ ही अपनी इस ड्रेस के साथ मैचिंग इयररिंग भी कैरी किए हुए हैं। इसके साथ उर्फी ने हाई हील्स भी पहनी है। हमेशा की तरह उर्फी का ये लुक भी काफी सुर्खियों में बन गया है। इस एयरपोर्ट लुक में उर्फी काफी जंच रहीं हैं। लेकिन इस वीडियो पर भी कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं तो साथ ही कुछ तारीफें भी करते नज़र आ रहें हैं।


Download Android App
Download iOS App



