अपने अतरंगी फैशन और अतरंगी लिबासो से जाने जानी वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद के फैशन सेंस को देखना अब लोगो के लिए आम बात हो गई है। ट्रोलिंग और उर्फी का तो मानों जैसे चोली दामन जैसा नाता है। ऐसी ही कोई ड्रेस होगी जिसके ऊर्फी जावेद को ट्रोल न किया जाता हो। हालांकि ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देना भी एक्ट्रेस को आता है।

लेकिन इस बार फिर उर्फी जावेद ने ऐसा काम कर दिया है जिसके बाद फिर एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार होती दिखाई दे रही है। दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ लोग उनकी बॉडी पर POP यानी प्लास्टर ऑफ पैरिस डालते दिख रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस टॉपलेस हैं और दो महिलाएं उनकी बॉडी पर पीओपी डाल रही हैं इस दौरान एक्ट्रेस लगातार उन्हें इंस्ट्रक्शन दे रही हैं। वीडियो के अलावा एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं है जिसमें एक्ट्रेस की हाफ बॉडी पर POP लगी दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में उनकी बॉडी का हाफ पार्ट नजर आ रहा है।

बता दे, उर्फी जावेद अपने अतरंगी लिबासो के लिए जानी जाती है। पिज्जा की स्लाइस से लेकर बिजली की तारों तक, कांच के टुकड़े से लेकर ग्रीन टी बैग्स तक एक्ट्रेस इसी तमाम चीजे अपने फैशन सेंस में यूज करती रहती है और आए दिन अपने कपड़ों से नया बवाल खड़ा करती दिखाई देती है।

बता दे, बीते कुछ दिनों पहले भी एक्ट्रेस को व्हाइट और रेड ड्रेस में देखा गया था जिस दौरान उर्फी जावेद ने अपने गले में दो दिल टांग रखे थे और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



