टीवी का मशहूर डांस रियलिटी शो नच बलिए का सीजन 9 जल्द आ रहा है। नच बलिए के सीजन 9 को दबंग खान सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। नच बलिए के इस सीजन में कपल्स और एक्स कपल्स दिखाई देंगे। इस शो का पहला प्रोमो आ चुका है। शो के पहले प्रोमो में मशहूर एक्स जोड़ी को दिखाया गया है।

एकता कपूर का लोकप्रिय शो कसौटी जिंदगी की -1 तो आपको याद ही होगा जिसका दूसरा सीजन भी पहले सीजन के तरह लोकप्रिय हो चुका है। इस शो के पहले सीजन में कोमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

नच बलिए के नए प्रोमो में एक्स के साथ डांस कर रही हैं उर्वशी
नच बलिए के इस नए प्रोमो में उर्वशी अपने एक्स के साथ दिखाई दी हैं और वह एक बार फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस प्रोमो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ डांस कर रही हैं। इस पर जब उर्वशी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

शो के नए प्रोमो में एक शख्स के साथ डांस करती हुए उर्वशी दिखाई दे रही हैं। इस प्रोमो में वह कहती हुई दिखाई दे रही हैं, नच के बहाने टच, नो-नो। उसके बाद उर्वशी का डांस पार्टनर पूछता है क्यों? इस पर उर्वशी जवाब देती हैं एक्स हो इसलिए।
उर्वशी के डांस पार्टनर का इस प्रोमो में चेहरा नहीं दिखाया गया है। हालांकि शो की थीम के बारे में इस प्रोमो से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है। इस प्रोमाे में उर्वशी बहुत खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं उनके पार्टनर का चेहरा मास्का से झका हुआ है। नच बलिए के इस प्रोमो में सलमान खान दिखाई नहीं दिए हैं लेकिन उनके ब्रैसलेट को दिखाया गया है।

सलमान खान से जब इस शो में एक्स कपल की थीम पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे करने से शो इंट्रस्टिंग होगा और इसमें कोई नेगेटिव बात नहीं है कि आप बिछड़ गए हो और अब एक साथ नहीं हो। अब आप एक साथ दोबारा आ रहे हो तो आप जानते हो कि आप काम कर रहे हो। जाे गुजर गया उसे भूल जाओ।


Download Android App
Download iOS App



