मुंबई पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित होने वाले सालाना समारोह उमंग 2022 में कई सेलेब्स ने शिरकत की। किंग खान से लेकर
शहनाज गिल ने स्टेज पर धमाल मचाया। इसके अलावा बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी
रौतेला ने भी उमंग में अपने डांस का जलवा बिखेरा। एक्ट्रेस ने अपना डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
उर्वशी ने शेयर किया वीडियो
हमेशा अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्वशी ने इस
बार देसी अवतार में फैंस का दिल चुरा लिया। उमंग में एक्ट्रेस ने क्लासिकल डांस
फॉर्म भरतनाट्यम पर परफॉर्म किया। अदाकारा का डांस वीडियो इस समय इंटरनेट पर काफी
देखा जा रहा है जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे है।
ट्रेडिशनल अवतार में दिखी उर्वशी रौतेला
उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने ट्रेडिशनल
लुक को करीब से दिखाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने गुलाबी और हरे रंग की साड़ी
के साथ मैचिंग माथा पट्टी और कमर में कमरबंद पहना हुआ है। उन्होंने अपने बालों में
गजरा और हाथों में आलता भी सजा रखा है।
फैंस कर रहे ऐसे कॉमेंट
उर्वशी की पोस्ट को फैंस बहुत पसंद कर रहे है अब तक उनके वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और फैंस
वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। एक यूजर ने
लिखा, ‘यू आर क्यूट इन ट्रेडिशनल’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘परफेक्ट डांस’
वर्क फ्रंट की बात करें
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्मों में भी अपना जादू चलाती नजर आने
वाली हैं। वह जल्द ही अपनी तमिल डेब्यू फिल्म ‘द लीजेंड‘ में नजर आने वाली
हैं। इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च के लिए एक्ट्रेस इस साल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल‘ के 75 वें संस्करण में
पहुंची थीं।


Download Android App
Download iOS App











