हेट स्टोरी 4 के इस हॉट गाने की शूटिंग के दौरान हुआ ऐसा की आंसू निकल पड़े थे उर्वशी के

Summary :

NULL

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अवतार और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। जल्द ही उनकी नई फिल्म हेट स्टोरी – 4 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है। हाल ही उनकी फिल्म का गाना आशिक बनाया आपने रिलीज़ किया गया जो इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर चार्ट्स तक खूब हिट हो रहा है।

Urvashi rautelaइस गाने में उर्वशी रौतेला की जितनी तारीफ की जा रही है उतनी ही मुश्किल उर्वशी को इस गाने के शूट के वक्त हुई थी। आज हम आपको बता रहे है इस गाने को फिल्माते वक्त हुई घटना के बारे में जिसमे उर्वशी रौतेला के आंसू तक आ गए थे।

Urvashi rautelaउर्वशी को इस गाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस गाने में उन्होंने हाई हील्स पहनकर डांस किया है। उसमें भी उनकी स्टेप्स परफेक्ट आना ज़रूरी थीं। उर्वशी अपने काम को लेकर बेहद सीरियस है और वो चाहती भी थी की सब कुछ परफेक्ट हो।

Urvashi rautelaइसके साथ बैकग्राउंड डांसर्स, म्युज़िक के साथ भी बैलेंस बनाना था। इसमें काफी वक़्त लग रहा था लेकिन उर्वशी ने सब कुछ परफेक्ट करने के बाद ही शूटिंग बंद की। इसमें करीब डेढ़ घंटे लगे।

Urvashi rautelaइसमें खास बात यह भी थी कि बैकग्राउंड डांसर्स विदेशी थीं और उन्हें हिंदी लिरिक्स समझकर डांस के साथ तालमेल बैठाने में तकलीफ आ रही थी। सूत्र ने बताया कि इसे पूरा करने के लिए अभिनेत्री उर्वशी को 48 बार टेक करने पड़े और आखिर में तो उनके आंसू तक निकल गए।

Urvashi rautelaलेकिन जब ये गाना देखेंगे तो आप समझ जायेंगे की उर्वशी की के ये कड़ी मेहनत रंग लायी और उनका परफॉर्मन्स इस गाने में खूब धूम मचा रहा है।

‘हेट स्टोरी 4’ में उर्वशी रौतेला के अलावा करण वाही, विवान भाटेना, इहाना ढिल्लो और गुलशन ग्रोवर भी हैं। टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 9 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

 

Desk Team