बॉलीवुड अदाकारा
उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग के ज्यादा अपने बोल्ड और ग्लैमरस अवतार की वजह से
लोगों के बीच छाई रहती हैं। इस समय उर्वशी रौतेला का एक लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा
रहा है। एक्ट्रेस की कई फोटोज और
वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं। हालांकि उनके इस नए अवतार में उनका फैशन ब्लंडर
साफ नजर आ रहा है।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह फ्लाइट
में बैठी दिखाई दे रही है। इस दौरान उर्वशी ने पिंक
कलर का टॉप और डेनिम जीन्स पहन रखी है। उनकी डेनिम जीन्स में आगे से तो कई कट हैं
ही, लेकिन पीछे से भी जीन्स
में बड़े-बड़े कुछ कट हैं जिस वजह से उर्वशी ने जो फोटो शेयर की है उसे देखकर फैंस
हैरान हैं।
अपनी इन फोटोज को शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, ‘पोपोपो…वर्ल्ड प्रमोशन्स मेरी पैन इंडियन मेगा बजट फिल्म
द लीजेंड के लिए। इसका प्रमोशन यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, फिलिपिन्स, वियतनाम और
थाईलैंड में होगा।‘ इन तस्वीरों के अलावा एक्ट्रेस
ने अपना डांस वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपने पोपोपो गाने पर हुक स्टेप
करती दिख रही हैं।
जहां फैंस को अपनी पसंदीदा अदाकारा का यह नया अदांज भी पसंद आ रहा है वहीं कुछ
लोगों ने उन्हें उनके इस लुक को लेकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है। जहां उनके फैंस
उनके फैशन सेंस की तारीफ कर रहे है वहीं कुछ ने तो उर्वशी के स्टाइल को उर्फी
जावेद से कम्पेयर कर दिया क्योंकि उर्फी भी हमेशा ऐसे ही अतरंगी कपड़ों में नजर
आती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें को उर्वशी रौतेला को लास्ट टाइम बॉलीवुड फिल्म वर्जन
भानुप्रिया में देखा गया था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पैन इंडिया फिल्म द लीजेंड के
प्रमोशन में बिजी है। इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म के साथ उर्वशी अपना तमिल
डेब्यू करने जा रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म दिल है ग्रे और ब्लैक
हाउस में दिखाई देने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App















