उर्वशी ने 2013 में सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने ‘भाग जॉनी’, ‘सनम रे’, ‘हेट स्टोरी 4’ जैसी कई फिल्मों में काम किया
भले ही उर्वशी की फिल्में न चली हों, लेकिन 2014 में हनी सिंह के सुपरहिट गाने ‘लव डोज’ से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली।
इसके बाद वो लगातार म्यूजिक वीडियो, स्टेज परफॉर्मेंस और इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा बनती रहीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी किसी भी इवेंट में 1 मिनट परफॉर्म करने के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
यह फीस उन्हें बॉलीवुड की सबसे महंगी परफॉर्मर में शामिल कर देती है।
उर्वशी आज सोशल मीडिया की भी क्वीन हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।
फैशन, फिटनेस और स्टाइल के लिए उन्हें यंग जनरेशन काफी फॉलो करती है।
उर्वशी के पास इस साल 5 फिल्में लाइन में हैं। क्या इनमें से कोई फिल्म उन्हें आखिरकार बॉक्स ऑफिस की हिट दिला पाएगी?
ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि बिना किसी बड़ी हिट के भी उर्वशी आज बॉलीवुड की सबसे चर्चित और कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App













