पोज देने के चक्कर में Urvashi Routela का बिगड़ा संतुलन,और फिर हो गया कुछ ऐसा

Summary :

NULL

बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री Urvashi Routela सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। और अपनी अक्सर कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी गिरते-गिरते बचीं हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि Urvashi Routela एक बेहद ही खूबसूरत सी ड्रेस पहनकर गार्डेन के बाऊंड्री पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। और फिर जैसे ही वह आगे पोज देने के लिए आगे बढ़ती हैं तभी अचानक से उनका बैंलेंस बिगड़ जाता है। हलांकि वह गिरने से बच गई थी।

 

बता दें कि Urvashi Routela ने इस दौरान अपने आप को काफी अच्छे तरीके से संभाला और फिर खुद भी इस इंसिडेंट पर हंसने लगती हैं। और खुद को चोट लगने से बचा लेती हैं।

लेकिन इस चक्कर में उनकी बेल्ट खुल जाती है और वे हंसती हुई नजर आती हैं। बेशक वे अपना संतुलन खो बैठी थीं लेकिन वे पूरे हालात को बखूबी संभाल ले जाती हैं और पूरे स्थिति को सहजता के साथ संभाल ले जाती हैं।

Urvashi Routela ने अपना वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, ‘एक्सपेक्टेशन वर्सेस रिएलिटी। उर्वशी के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर उनके इस बैलेंस की तारीफ भी कर रहे हैं।’

https://www.instagram.com/p/Bmkx6qPBEvS/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Urvashi Routela  ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी। साथ ही मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं उर्वशी ने सनी देओल की फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ से बॉलीवुड एंट्री की थी।

इसके बाद वो ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आई थीं। लेकिन ‘हेट स्टोरी 4’ में तो उन्होंने बोल्डनेस की नई परिभाषा तय की। Urvashi Routela यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘लव डोज’ के जरिये भी कहर बरपा चुकी हैं। उर्वशी इन दिनों वह एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है।

Desk Team