कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता शाबीर अहमद भट्ट की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि चरमपंथी युवाओं को अपना बेहतर भविष्य चुनने से नहीं रोक सकते हैं और हिंसा का यह चक्र ज्यादा दिन नहीं चलेगा।
शाह ने ट्वीट किया कि भट्ट का बलिदान बेकार नहीं जायेगा और भाजपा दृढ़ता के साथ उनके परिवार के साथ है ।
शाह का झंडा फहराते वक्त गिरा, कांग्रेस ने कस दिया तंज
उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकवादियों की ओर से भाजपा कार्यकर्ता शाबीर अहमद भट्ट की हत्या की घटना के बारे में जानकर आक्रोशित हूं । यह कायराना कृत्य अत्यंत निंदनीय है । उग्रवादी कश्मीर के युवाओं को अपना बेहतर भविष्य चुनने से नहीं रोक सकते हैं। हिंसा का यह चक्र ज्यादा समय नहीं चलेगा।
उल्लेखनीय है कि शाबीर का कल रात संदिग्ध आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था और उनका गोलियों से छलनी शव आज एक खेत में मिला ।


Download Android App
Download iOS App



