सोना महापात्रा सिर्फ अपनी सिंगिंग के लिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बेबाक होकर बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रोल करने वालों को वह पहले भी कई बार मुंहतोड़ जवाब दे चुकी हैं। रीसेंटली उन्होंने फिर से एक ट्रोल की बोलती बंद कर दी।
यूजर की ओर से किए गए ट्वीट का सोना ने शानदार जवाब दिया और यूजर की बोलती बंद कर दी। दरअसल, एक यूजर ने लिखा, ‘सारी फेमनिस्ट को पुरुषों से मुकाबला करने के लिए ‘क्लीवेज’ दिखाने की जरूरत क्यों पड़ती है…और आपके कुछ इंटरव्यू देखने के बाद ऐसा लगता है कि आप बॉली गैंग की शिकार हैं, लेकिन फिर आप उनके गैंग में घुसने के लिए उन्हें रिझाने की कोशिश करती हैं… कितना विरोधाभास है।’
इस ट्वीट के जवाब में सोना ने लिखा, ‘मेरी सलाह है कि आप किसी से बात करने से पहले अपने दिमाग के कई सारे क्लीवेज का ट्रीटमेंट करवा लें.. ‘बॉली गैंग’ को रिझाने की कोशिश करने वाली ‘फेमिनिस्ट’ को तो छोड़िए।’ इतना ही नहीं, सिंगर ने इस ट्वीट में क्लीवेज का सही मतलब भी यूजर को बताया और उसका शाब्दिक अर्थ बताते हुए लिखा- ‘Cleavage, noun : a sharp division, a split’, इसका मतलब है कि दो भागों में बंटा हुआ।
ऐसा पहली बार नहीं है कि सिंगर ने किसी यूजर को ऐसा जवाब दिया है, इससे पहले भी सिंगर को कई लोगों को जवाब दे चुकी हैं और बॉलीवुड में भी कई लोगों को सीधे जवाब दे चुकी हैं। इससे पहले सोना महापात्रा ने कंगना रनोट को भी कई मुद्दों पर घेरा था, जिसके बाद कंगना रनोट ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। सोना ने सलेक्टिव फेमिनिज्म कमेंट के बाद आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कंगना किस तरह से हर किसी की आलोचना करना चाहती है, लेकिन खुद इसका सामना नहीं करना चाहतीं।


Download Android App
Download iOS App






