Ex गर्लफ्रेंड Divya Agarwal की सगाई पर Varun Sood के रिएक्शन पर यूजर्स ने लिए मजे, बोले- ‘ठुकरा के मेरा प्यार…’

Summary :

दिव्या अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई करते हुए सबको चौंका दिया। इस खबर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरूण सूद के रिएक्शन पर अब यूजर्स जमकर मजे ले रहे है।

‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन के खिताब को अपने नाम करने वाली दिव्या
अग्रवाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। वरूण सूद
से अपना रिश्ता खत्म करने के बाद दिव्या अपनी जिंदगी में आगे तो बढ़ गई, लेकिन
लोगों को यकीन नहीं था कि वो अपनी लाइफ में इतनी जल्दी मूव ऑन करेंगी कि
ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही किसी और से सगाई कर लेंगी। दिव्या की सगाई की खबर पर
हर किसी को वरूण सूद के रिएक्शन का इंतजार था, जो अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।

Divya Agarwal | Apurva Padgaonkar | Engagement

दिव्या अग्रवाल
ने
4 दिसंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई करते हुए सबको चौंका
दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखने के बाद  हर कोई शॉक्ड है क्योंकि वरूण से अलग होने के बाद
किसी को भी इस बात का दूर दूर तक अंदाजा भी नहीं था कि दिव्या अपूर्व को डेट कर रही
है या उनसे सगाई करने की कोई प्लानिंग कर रही है। ऐसे में जैसे ही लोगों को दिव्या
के अपूर्व से सगाई करने की खबर पता चली तो लोगों को बड़ा झटका लग
गया।



इस खबर के आने के
बाद हर कोई इन तस्वीरों पर कमेंट करके अपनी अपनी राय पेश कर रहा है, लेकिन हर किसी
को बस वरूण सूद के जवाब का इंतजार था। दरअसल, हाल ही में वरुण ने ट्विटर पर एक
इमोजी शेयर किया है। इस ट्वीट को अब दिव्या की सगाई पर वरूण के जवाब के तौर पर
देखा जा रहा है, जिसमें लोगों का तो यहीं मानना है कि वरूण ने एक शब्द कहे बिना ही
अपनी सारी बात कह डाली है।

वरूण के इस ट्वीट
पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स को तो उनके लिए बुरा लग रहा है तो वहीं कुछ लोग इसे
लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया
, ‘आप बुरा मत मानिए क्योंकि आप इससे बहुत कुछ
अच्छा डिजर्व करते हो’, तो किसी यूजर ने कमेंट किया,
’ ठुकरा मेरा प्यार
, मेरा ट्वीट देखेंगी
’, तो वहीं किसी ने कमेंट
करते हुए लिखा कि अब आप आजाद हो।

Varun Sood-Divya Agarwal were perfect couple, these pictures prove it

बता दें कि वरूण सूद और
दिव्या अग्रवाल करीब
चार सालों से एक
दूसर को डेट कर रहे थे। इन दोनों की जोड़ी को हर कोई इतना पसंद करता था कि हर किसी
को एक न एक दिन इनके शादी करने का इंतजार था, लेकिन जब इन दोनों के ब्रेकअप की
खबर आई तो हर किसी को झटका सा लग गया और अब दिव्या की अपूर्व संग सगाई की खबर पर लोगों
को यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

Desk Team