Vahbiz Dorabjee Divorce: तलाक के दर्द से उबरी Vahbiz Dorabjee डिप्रेशन झेलकर अब जिंदगी को दे रही हैं ‘सेकंड चांस’

Summary :

Vahbiz Dorabjee Divorce : Pyaar Kii Ye Ek Kahaani से डेब्यू करने वाली Vahbiz Dorabjee ने अपने अभिनय और अदा से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। शुरुआती दिनों में ही उन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व से दर्शकों का ध्यान खींचा। पर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, मज़बूती के साथ-साथ चुनौतियाँ भी आईं ज़िन्दगी उन्हें कुछ ऐसे मोड़ पर ले गई, जहां उन्हें फिर से खड़ा होना पड़ा।आज, जब वह अपना 39वाँ जन्मदिन मना रही हैं, तो उनके जीवन की कहानी स्ट्रगल, दर्द, मजबूती और उम्मीद उतनी ही प्रेरणादायक बन चुकी है जितनी कि उनकी अदाकारी। आइए, जानते हैं…

Vahbiz Dorabjee Divorce : Pyaar Kii Ye Ek Kahaani से डेब्यू करने वाली Vahbiz Dorabjee ने अपने अभिनय और अदा से टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। शुरुआती दिनों में ही उन्होंने अपनी खूबसूरती, दमदार परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व से दर्शकों का ध्यान खींचा। पर जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, मज़बूती के साथ-साथ चुनौतियाँ भी आईं ज़िन्दगी उन्हें कुछ ऐसे मोड़ पर ले गई, जहां उन्हें फिर से खड़ा होना पड़ा।आज, जब वह अपना 39वाँ जन्मदिन मना रही हैं, तो उनके जीवन की कहानी स्ट्रगल, दर्द, मजबूती और उम्मीद उतनी ही प्रेरणादायक बन चुकी है जितनी कि उनकी अदाकारी। आइए, जानते हैं उनकी ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव और कैसे उन्होंने ‘सेकंड चांस’ लिया।

Vahbiz Dorabjee Divorce : प्यार, शादी और तलाक शुरुआत से टूटता रिश्ता

Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media
Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media

Vahbiz और Vivian Dsena की मुलाकात Pyaar Kii Ye Ek Kahaani के सेट पर हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गई और 2013 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी ज़्यादा लंबी नहीं चली। 2016 में दोनों अलग रहने लगे, और 2017 में उन्होंने तलाक के लिए आवेदन दिया। चार साल कानूनी जद्दोजहद के बाद, 18 दिसंबर 2021 को उनका तलाक औपचारिक रूप से हो गया। यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि वे अलग-अलग जीवन यात्रा चुनेंगे, बिना किसी दोषारोपण या पब्लिक विवाद के। लेकिन तलाक सिर्फ एक कागज़ की प्रक्रिया नहीं थी Vahbiz की जिंदगी में वह दौर काफी दर्दनाक रहा।

टूटे रिश्ते के बाद डिप्रेशन, सेहत और शारीरिक,मानसिक लड़ाइयाँ

Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media
Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media

तलाक के बाद Vahbiz ने खुलकर बताया कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया। उन्हें न केवल भावनात्मक परेशानी झेलनी पड़ी, बल्कि हेल्थ से भी उनकी लड़ाई शुरू हुई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें डायबिटीज जैसी समस्याएँ हुईं। साथ ही, उन्होंने यह स्वीकार किया कि इस दौरान उन्हें सोसाइटी और करीबी लोगों से भी बुरा अनुभव हुआ बॉडी-शेमिंग, टिप्पणियाँ और आलोचनाएँ। “मुझे परिवार और दोस्तों से ही ताने सुनने पड़ते थे, मज़ाक बनती थी मेरी बीमारी और बदले लुक्स का” उन्होंने खुद इन बातों को कई साक्षात्कारों में साझा किया। इस सबके बीच, डिप्रेशन करीब था।

उन्होंने कबूल किया कि वो “टूट चुकी” थीं, “डिमोरा‍लाइज़” महसूस करती थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। धीरे-धीरे, खुद को संभाला, सीमाएँ तय कीं, और उन लोगों से दूरी बनाई जो समझ नहीं पाते थे। यह दौर Vahbiz के लिए मुश्किलों का था लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं, सीख की तरह लिया।

Vahbiz Dorabjee comeback: नयी शुरुआत फिटनेस, आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता

Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media
Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media

Vahbiz ने अपनी ज़िंदगी में बदलाव लाया उन्होंने फिटनेस, हेल्दी लाइफस्टाइल और आत्म-मूल्य को प्राथमिकता दी। उनकी कहानी इस बात की मिसाल है कि कैसे मुश्किल दौर से गुज़रकर भी इंसान फिर से खुद को खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा, “मैंने खुद को फिर से जोड़ना सीखा, ख़ुद की कमाई, अपनी पहचान, अपनी शर्तों पर जिंदगी मैंने खुद को फिर से खोजा।” आज, 2025 में, एक्ट्रेस खुलकर कहती हैं कि उन्हें फिर से प्यार करने में विश्वास है। उन्होंने खुलासा किया कि अगर सही साथी मिले, तो वे बेझिझक अपने जीवन को नया चांस देंगी। वह अभी भी उम्मीद और सकारात्मकता के साथ अपने भविष्य की राह देख रही हैं।

अब कितनी मजबूत हैं Vahbiz

Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media
Vahbiz Dorabjee Divorce- Source : Social Media

Vahbiz ने न सिर्फ शोबिज़ में नाम कमाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी पहचान बनाई है। उनकी आत्म-कहानी ने उन कई लोगों को हौसला दिया है, जो बॉडी-शेमिंग, समाजिक दबाव या ब्रेकअप की पीड़ा से गुज़र रहे हैं। उन्होंने आवाज़ उठाई है उन ज़ख्मों के खिलाफ जो तलाक, खराब हेल्थ या आत्म-छवि को लेकर होते हैं। उनकी मान्यता है कि “किसी की कीमत उसके वजन, उसकी बीमारी या उसके पास्ट से नहीं होती उसकी कीमत है उसकी असली पहचान और आत्म-सम्मान।” आज, वे न सिर्फ खुद को सशक्त बना चुकी हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रही हैं कि कैसे आत्म-स्वीकारोक्ति, आत्म-प्यार और मेहनत से जिंदगी को दोबारा सँभाला जा सकता है।

39वाँ जन्मदिन दर्द से उम्मीद तक की ज़िंदगी

 

39 साल की उम्र में Vahbiz Dorabjee नयी शुरुआत के लिए तैयार हैं। उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया है, अपने लिए नए फैसले लिए हैं चाहे वह फिटनेस हो, करियर हो या निजी ज़िंदगी।उनकी कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, उन सभी महिलाओं और पुरुषों की है, जो टूट चुके हैं, लेकिन फिर से उठ खड़े हुए हैं। उनकी ज़िंदगी यह सिखाती है कि “हर टूटन के बाद, ज़रूरत है खुद से सच्चाई से प्यार करने की और फिर चाहे जितनी अँधेरी रात हो एक नई सुबह ज़रूर आती है।

Also Read : Gujarati film Lalo Krishna : Box Office पर गुजरात का तूफान लालो कृष्ण सदा सहायते, ने रच दिया इतिहास

Sneha Rai