बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया है। एक्टर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे है, जिसका ज़िक्र अब वरुण ने पूरी दुनिया के सामने किया। दरअसल, एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ को प्रमोट करने में काफी बिजी है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चूका है जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया।

वहीं अब इवेंट के दौरान, वरुण धवन ने खुलासा किया है कि वो वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। आपको बता दे, ये बीमारी अपने साथ कई तकलीफे लेकर आती है। कोई भी बीमारी आपके काम पर असर डाल सकती है, लेकिन अपनी इस बीमारी के बावजूद वरुण धवन काम करने से पीछे नहीं हटे।

इसके अलावा वरुण ने ये भी बताया कि उन्हें नहीं पता कि महामारी के दौरान उनके साथ क्या हुआ था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग में हद से ज्यादा खुद पर प्रेशर डाला था, जिसका बुरा रिजल्ट वो आज झेल रहे हैं।
.jpg)
वरुण ने कहा- ‘जिस पल हम दरवाजा खोलते हैं तो आपको नहीं लगता हम फिर से उसी रैट रेस में शामिल हो जाते हैं। यहां कितने लोग हैं जो कह सकते हैं कि वो बदल गए हैं? मैंने लोगों को कड़ी मेहनत करते देखा है, खुद मैंने अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में हद से ज्यादा मेहनत शुरू कर दी थी। ऐसा लगता था मै कोई इलेक्शन लड़ रहा हूँ, मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैंने खुद पर इतना ज्यादा प्रेशर ले लिया था।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘अब मैंने ऐसा करना बंद कर दिया है। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हुआ था? मुझे वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी हो गई थी, जिस वजह से मैं काफी परेशान रहा हूं। लेकिन इसके बाद भी मैंने मेहनत की। हम सब इस रेस में हैं, लेकिन क्यों हैं, ये कोई नहीं पूछ रहा। मुझे लगता है कि सबकी लाइफ में एक मकसद होता है। मैं अपना मकसद खोजने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि लोग भी ऐसे करेंगे।’

बता दें कि वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान अपने शरीर का बैलेंस खो देता है। ये एक तरह की कान से जुड़ी बीमारी है, जिसमें कान के अंदरुनी हिस्से पर असर पड़ता। साथ ही बॉडी का बैलेंस भी डिस्टर्ब होने लगता है।


Download Android App
Download iOS App



