Varun Dhawan Daughter: ‘बॉर्डर 2’ स्टार वरुण धवन ने हाल ही में डेढ़ साल की बेटी लारा धवन के हेल्थ स्ट्रगल को लेकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि लारा को हिप डेवलपमेंटल डिस्प्लासिया (Developmental Dysplasia of the Hip) नाम की एक बीमारी है जिसके कारण उसे चलने में दिक्कत होती है। वरुण धवन और नताशा दलाल ने जून 2024 में अपनी लाडली बेटी लारा का स्वागत किया था। अब बॉलीवुड एक्टर ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि उनकी बेबी गर्ल को भागने-दौड़ने में भी दिक्कत होती है। इसकी वजह DDH नामक बीमारी है।
Varun Dhawan Daughter: Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी को होती है चलने में दिक्कत

दरअलल हाल ही में ‘बी ए मैन, यार!’ पॉडकास्ट में दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने उस मुश्किल दौर के बारे में बात की जब उनकी बेटी लारा को ‘डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ़ द हिप’ (DDH) डायग्नोज हुआ था। ये एक ऐसी सिचुएशन थी जिसने उसके नॉर्मल चलने और दौड़ने की क्षमता को प्रभावित किया था। बातचीत में वरुण ने बताया कि जब लारा 1.5 साल की थी, तब उसे एक बीमारी ‘डेवलपमेंटल डिस्प्लेजिया ऑफ़ द हिप’ डायग्नोज हुई थी।
उन्होंने कहा, “मेरी बेटी को DDH का पता चला था, जिसमें हिप स्लिप, हिप सॉकेट से बाहर खिसक जाता है। एक पैर लंबा छोटा हो जाता है, जिसकी वजह से चलने का तरीका टेढ़ा हो जाता है.”
ढाई महीने दर्द में तड़पी लारा धवन

वरुण ने आगे लारा के इलाज के बारे में रिवील करते हुए कहा कि उसे काफी समय तक स्पिका कास्ट (एक खास तरह का प्लास्टर) में रहना पड़ा। ढाई महीने तक उसका पूरा शरीर प्लास्टर में था। ये पूरे परिवार के लिए काफी चुनौती भरा समय था। बच्ची को एनेस्थीसिया देकर सुलाया गया और जब वो उठी तो उसका शरीर प्लास्टर में था। वरुण ने बताया कि अब लारा के शरीर से प्लास्टर हट चुका है। उन्होंने इसपर एक किताब लिखने की इच्छा भी जताई।
एक्टर ने कहा कि वो सहानुभूति हासिल करने के लिए ये शेयर नहीं कर रहे, बल्कि पैरेंट्स को सलाह दे रहे हैं कि वो अपने बच्चों की हर एक्टिविटी पर खास ध्यान दें और उनकी ग्रोथ पर नजर रखें। वो इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाना चाहते हैं।
3 जून 2024 को पेरेंट्स बने थे वरुण और नताशा

बता दें कि 3 जून, 2024 को वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अपनी बेटी लारा का वेलकम किया था। वरुण और नताशा बचपन से एक दूसरे को जानते थे। कुछ साल तक डेट करने के बाद, 24 जनवरी, 2021 को उन्होंने अपने परिवारों और सबसे करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App




