कृति सेनन और वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे हैं। शूट के दौरान फिल्म के कास्ट जमकर मौज-मस्ती भी कर रहे हैं। इस संबंध में कृति सेनन ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन एक केक काटते हैं और उसे अपने साथ में खड़े एक फैन को खाने के लिए शेयर करते हैं।

इस फैन की गोद में करीब एक साल की बच्ची है। जैसे ही वरुण केक उस फैन की तरफ आगे बढ़ाते में बच्ची को लगता है कि केक उसे खाने के लिए दिया जा रहा है। ये बच्ची अपना मुंह खोलकर केक खाना चाहती है लेकिन वरुण उसके पिता को केक खिला देते हैं, बच्ची के केक खाने की इच्छा अधूरी रह जाती है।
इस फनी वीडियो को कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘इस वीडियो से आपका दिन बन सकता है। हम सब वहां थे और हम विश्वास नहीं कर सकते की वरुण तुमने उसके साथ ऐसा किया।’ वीडियो को इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड स्टार वीडियो को कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अरुणाचल ट्रैवल सीरीज वीडियो शेयर की है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने जीरो के लोगों का आभार जताया था। इस वीडियो को उन्होंने कई वीडियो क्लिप को मर्जकर बनाया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने जीरो के लोगों को संदेश देते हुए एक प्यारभरा कैप्शन भी लिखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, ‘अरुणाचल ट्रैवल सीरीज, भेडिया। एपिसोड 3: भेडियों का पूरा झुंड जीरो में रहने वाले सभी लोगों से प्यार करता है!’ वीडियो की शुरुआत में वो बच्चों से हाय बोल रही हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता वरुण धवन और फिल्म के निर्देशन के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो टाइगर श्रॉफ के अपोजिट एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म ‘गणपत’ को विकाल बहल के डायरेक्शन में बनाया जा रहा है। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक पत्रकार का रोल प्ले करती नजर आएंगी। साथ ही वो ‘रहना है तेरे दिल’ में के सीक्वल में अभिनेता विक्की कौशल के साथ अहम किरदार प्ले करती नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



