बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के लिए ये वक़्त थोड़ा मुश्किल नज़र आ रहा है। एक्टर की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है जिनमे वो उदास और दर्द में खोये हुए नज़र आ रहे है। दरअसल, एक्टर के किसी करीबी की मौत हो गयी है जिसके चलते एक्टर को बड़ा झटका लगा है।

आपको बता दे, वरुण धवन का ये करीबी कोई और नहीं बल्कि उनका ड्राइवर मनोज साहू है, जिसका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे एक्टर के साथ महबूब स्टूडियो आए हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया। जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचकर मनोज को एक और दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई।

आपको बता दे, मनोज साहू पिछले 15 सालों से एक्टर की गाड़ी चला रहे थे। मनोज सुबह वरुण को लेकर महबूब स्टूडियो गए थे जहां वरुण को कुछ ऐड शूट करने थे। मनोज को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। वरुण और बाकी क्रू उन्हें पास के अस्पताल ले गए। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने खबर को कन्फर्म करते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मनोज की मौत से वरुण धवन काफी दुखी हैं।

वही, घटना से दुखी डेविड धवन ने भी मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया है। मनोज साहू, वरुण धवन से पहले उनके पिता डेविड धवन के ड्राइवर हुआ करते थे। वो अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। फिल्म डायरेक्टर ने मनोज की परिवार को संभालने की जिम्मेदारी ली है।

वरुण की फिल्मों की बात करें तो 2022 में भेड़िया और जुग जुग जियो रिलीज होने वाली हैं। भेड़िया हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो 25 नवम्बर को रिलीज होगी। ये पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। वही, जुग जुग जियो रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है। वरुण धवन ने हाल ही में जुग जुग जियो के रूस शेड्यूल की शूटिंग को खत्म किया है।


Download Android App
Download iOS App



