Vasudha 09 July 2026 Spoiler Alert: Vasudha को बचाने पहुंचे Dev खुद फंसे जाल में, क्या सामने आएगा इस Villain का असली चेहरा?

Summary :

टीवी का पॉपुलर शो ‘वसुधा’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रहा है। हर रोज कहानी में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे। एक तरफ जहां संतोष लगातार चंद्रिका पर शक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वसुधा के सामने एक ऐसा सच आने वाला है जो पूरी कहानी को पलट कर रख देगा। आइए आपको बताते है कि आने वाले एपिसोड में क्या तमाशा होने वाला है। वसुधा के हाथ लगा बड़ा सुराग, काकीसा को मोहरा बनाकर खेला जा रहा है…

टीवी का पॉपुलर शो ‘वसुधा’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर एंटरटेन कर रहा है। हर रोज कहानी में नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो के आने वाले एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे। एक तरफ जहां संतोष लगातार चंद्रिका पर शक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वसुधा के सामने एक ऐसा सच आने वाला है जो पूरी कहानी को पलट कर रख देगा। आइए आपको बताते है कि आने वाले एपिसोड में क्या तमाशा होने वाला है।

वसुधा के हाथ लगा बड़ा सुराग, काकीसा को मोहरा बनाकर खेला जा रहा है गंदा खेल

Vasudha 09 July 2026 Spoiler Alert
Vasudha 09 July 2026 Spoiler Alert ( Source : Social Media) 

कहानी में अब तक आपने देखा कि हर कोई चंद्रिका सिंह चौहान को ही सारी मुसीबतों की जड़ माना जा रहा है है। लेकिन हमारी सीधी-सादी वसुधा के हाथ अब एक बहुत बड़ा सुराग लग गया है। वसुधा को धीरे-धीरे यह अहसास होने लगा है कि केसर यानी काकीसा अपनी मर्जी से कुछ नहीं कर रही हैं। उन्हें तो कोई और अपने इशारों पर नचा रहा है।

वसुधा को समझ आ गया है कि कोई बहुत बड़ा शातिर दिमाग है, जो काकीसा को मोहरा बनाकर चंद्रिका के बिजनेस को बर्बाद करना चाहता है और सबको उनके खिलाफ भड़का रहा है। इसी सच का पता लगाने के लिए वसुधा काकीसा का पीछा करते हुए उनके इलाके में पहुंच जाती है।

काकीसा को बचाने पहुंची वसुधा पर गुंडों का हमला, देव ने मारी धांसू एंट्री पर खुद फंस गए जाल में

Vasudha 09 July Twist
Vasudha 09 July Twist ( Source: Social Media)

वसुधा जब काकीसा के पास पहुंचती है, तो उसे पता चलता है कि काकीसा बहुत बड़ी मुसीबत में फंसी हुई हैं। वसुधा बिना डरे उन्हें वहां से निकालने की कोशिश करती है, लेकिन तभी वहां खतरनाक गुंडे आ जाते हैं। गुंडे वसुधा और काकीसा को चारों तरफ से घेर लेते हैं। एक गुंडा वसुधा को धक्का दे देता है और माहौल काफी डरावना हो जाता है। ठीक इसी समय शो के हीरो देव की धमाकेदार एंट्री होती है। देव आते ही गुंडों को लात-घूंसों से सबक सिखाना शुरू कर देता है और वसुधा के आगे ढाल बनकर खड़ा हो जाता है।

लेकिन ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता, तभी वहां यूनियन की बहुत सारी औरतें आ जाती हैं। वे जानती हैं कि देव चंद्रिका सिंह चौहान का बेटा है और वो कभी किसी औरत पर हाथ नहीं उठाएगा। इसी बात का फायदा उठाकर औरतें देव को चारों तरफ से घेर लेती हैं ताकि वो गुंडों से लड़ न सके। अपने संस्कारों और वसूलों की वजह से देव औरतों के बीच बिल्कुल लाचार होकर खड़ा हो जाता है।

लाचार देव को देख वसुधा ने उठाया चंडी का रूप, संतोष के सामने आएगा ‘रहस्यमयी विलेन’ का चेहरा

Vasudha Upcoming Story
Vasudha Upcoming Story ( Source: Social Media) 

जब देव औरतों के साजिश में फंस जाता है, तो वसुधा हार मानने से इनकार कर देती है। वो देखती है कि देव अपने वसूलों के कारण हाथ नहीं उठा पा रहा है, इसलिए अब वसुधा खुद चंडी का रूप धारण कर लेती है। वसुधा खुद को, देव को और काकीसा को बचाने के लिए उन गुंडे से अकेले ही भिड़ जाती है।

दूसरी तरफ, आने वाले ट्रैक में संतोष को भी एक बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। संतोष को आखिरकार समझ आ जाएगा कि वसुधा की जिंदगी में आने वाले तूफानों के पीछे चंद्रिका का हाथ नहीं है। दरअसल, इस पूरी कहानी के पीछे एक ‘रहस्यमयी औरत‘ है, जो पर्दे के पीछे छिपकर यह सारा गंदा खेल खेल रही है। वही औरत काकीसा का इस्तेमाल करके वसुधा और चौहान परिवार के बीच दूरियाँ बढ़ा रही है। अब देखना मजेदार होगा कि क्या वसुधा इस विलेन का चेहरा सबके सामने ला पाएगी या वो औरत अपने इरादों में कामयाब हो जाएगी।

Read More: Vasudha 08 July 2026 Spoiler Alert : चंद्रिका की इस एक सीक्रेट कॉल से बर्बाद हुआ वसुधा का सपना,फैक्ट्री पर..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।