वीर पहाड़िया का Cryptic Post हुआ वायरल, तारा सुतारिया संग ब्रेकअप की अटकलें और तेज

Summary :

Veer Pahariya Drops Cryptic Post: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसने फैंस को भी कन्फ्यूज कर दिया है। Veer Pahariya Drops Cryptic Post: नुपुर सेनन के रिसेप्शन में अकेले दिखे वीर हाल ही में नुपुर सेनन के रिसेप्शन में वीर पहाड़िया का अकेले नजर आना लोगों की नजरों से बच नहीं पाया। आमतौर पर हर इवेंट में तारा सुतारिया के साथ दिखाई देने वाले वीर इस बार बिना तारा के पहुंचे, जिससे वहां…

Veer Pahariya Drops Cryptic Post: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसने फैंस को भी कन्फ्यूज कर दिया है।

Veer Pahariya Drops Cryptic Post: नुपुर सेनन के रिसेप्शन में अकेले दिखे वीर

Veer Pahariya Drops Cryptic Post
Veer Pahariya Drops Cryptic Post ( Source : Social Media )

हाल ही में नुपुर सेनन के रिसेप्शन में वीर पहाड़िया का अकेले नजर आना लोगों की नजरों से बच नहीं पाया। आमतौर पर हर इवेंट में तारा सुतारिया के साथ दिखाई देने वाले वीर इस बार बिना तारा के पहुंचे, जिससे वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए। हाल ही में नुपुर सेनन के रिसेप्शन में वीर पहाड़िया अकेले नजर आए। तारा की गैरमौजूदगी के बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरों को और हवा मिल गई।

Veer Pahariya Instagram Post: चर्चा में आया वीर का इंस्टा पोस्ट

Veer Pahariya Instagram post
Veer Pahariya Instagram post ( Source : Social Media )

इसी बीच वीर पहाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक ना एक दिन बदलता जरूर है…”

इस कैप्शन को फैंस उनके निजी रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

फैंस ने की पैचअप की अपील

वीर का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई।

  • एक यूजर ने लिखा, “हम आपको तारा के साथ देखना चाहते हैं, प्लीज पैचअप कर लो।”
  • दूसरे ने कहा, “वीर और तारा साथ में बहुत अच्छे लगते थे।”
  • वहीं कुछ फैंस ने उन्हें अपनी भावनाएं प्राइवेट रखने की सलाह भी दी।

एपी ढिल्लन कॉन्सर्ट से जुड़ा है कनेक्शन?

Tara Sutaria breakup rumors
Tara Sutaria breakup rumors ( Source : Social Media )

दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए एपी ढिल्लन के कॉन्सर्ट में तारा और वीर दोनों मौजूद थे। कॉन्सर्ट के दौरान तारा का स्टेज पर जाना और सिंगर से मुलाकात चर्चा में आ गई। इसके कुछ समय बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।

Tara Sutaria Breakup Rumors : तारा ने नकारा नेगेटिव दावे

Tara Sutaria breakup rumors
Tara Sutaria breakup rumors ( Source : Social Media )

हालांकि, तारा सुतारिया ने अपने रिश्ते को लेकर फैलाई जा रही नेगेटिव बातों से साफ इनकार किया है। इसके बावजूद फैंस के मन में सवाल बना हुआ है कि क्या वाकई कॉन्सर्ट वाली घटना दोनों के अलग होने की वजह बनी।

फिलहाल, न तो तारा और न ही वीर ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। ऐसे में फैंस को अब भी उम्मीद है कि शायद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाए।

Read More: इस दिन से शुरू होगा Khatron Ke Khiladi सीजन 15 का सफर, कंटेस्टेंट लिस्ट हुई आउट…..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।