बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी
जगत के लिए भी एक बुरी खबर सामने आई है। केदारनाथ, जब वी मेट, जेंटलमैन, खलनायक जैसी
फेमस फिल्मों और कुमकुम जैसे कई सीरीयल्स में काम करके लोगों के दिलों में जगह
बनाने वाले दिग्गज एक्टर अरुण बाली का निधन हो गया है। मुंबई के एक हॉस्पिटल में एक्टर
ने अपनी आखिरी सांसे ली है। बता दें कि कुछ समय से एक्टर Myasthenia Gravis नाम की बीमारी
से जूझ रहे थे। वहीं, एक्टर के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जाहिर किया है।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
में फिलहाल शोक की लहर छा गई है। एक्टिंग से अरुण बाली ने कई लोगों के दिलों में अपनी
छाप छोड़ी है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुण बाली ने सुबह 4:30
मिनट पर आखिरी सांस ली। एक्टर की तबीयत कई दिनों
से खराब दी थी जिसके चलते उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अरुण बाली को एक बहुत ही
दुर्लभ बीमारी थी। Myasthenia Gravis नान की बीमारी से एक्टर काफी समय से जूझ रहे
थे। बता दें कि ये एक ऑटोइम्यून
बीमारी है। जिसकी वजह से नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से
होती है।
वहीं, एक्टर के निधन से टीवी
से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी भावुक हैं। सेलेब्स के संग फैंस भी एक्टर की आत्मा
की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आज ही एक्टर की
फिल्म गुडबॉय बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अमिताभ
बच्चन और नीना गुप्ता भी अहम किरदार में नजर आ रही हैं। इससे पहले अरुण आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई
दिए थे।
अरुण बाली ने एंटरटेनमेंट
इंडस्ट्री की शुरुआत 90 दशक से की थी। 1989 में टीवी शो
‘दूसरा केवल‘
के साथ अरुण ने इंडस्ट्री
में कदम रखा था, इसके बाद 1990 में उन्होंने फिर वही तालाश शो
में काम किया। साल 1991 में अरुण बाली ने सौगंध से फिल्मों में एंट्री ली थी।


Download Android App
Download iOS App







