दिग्गज अभिनेत्री Rita Bhaduri का 62 की उम्र में निधन, आज 12 बजे होगा अंतिम संस्कार

Summary :

स्टार भारत के पॉपुलर टीवी शो निमकी मुखिया में इमरती देवी का किरदार अदा करने वाली Rita Bhuduri ने काल रात को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 62 साल की थी।

स्टार भारत के पॉपुलर टीवी शो निमकी मुखिया में इमरती देवी का किरदार अदा करने वाली Rita Bhuduri ने काल रात को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 62 साल की थी। रीता भादुड़ी का जन्म 4 नवंबर, 1955 को लखनऊ में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी रीता भादुड़ी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया।

साल 1968 से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय रहीं। बता दें कि अभिनेत्री रीता भादुडी टीवी जगत का जाना-माना चेहरा थीं। किडनी खराब होने की वजह से उनका निधन हुआ है।

Rita Bhaduri पिछले 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी किडनी कमजोर थीं और वह डायलिसिस पर थी। खबरों के मुताबिक ”उन्होंने रात लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया और उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए”। फिल्म और टीवी जगत की दिग्गज एक्टे्रस रीता भादुड़ी को अंतिम विदाई दी जा रही है।

Rita Bhaduri 1970 के दशक से फिल्मों में सक्रीय थीं और उन्हें 1990 के दशक तक फिल्मों में मां और दादी का रोल निभाते देखा गया है। लेकिन काफी लंबे समय से अब वो छोटे पर्दे पर नजर आ रही थीं। रीता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1968 में ‘तेरी तलाश में’ से की थी।

इसके बाद उन्हें 1974 में कमल हसन के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म की खास बात ये थी कि चाइल्ड आर्टिस्ट के बाद कमल हसन इसी मलयालम फिल्म ‘कन्याकुमारी’ से इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे थे। कमल हसन को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।

शिशिर शर्मा अपने लिखा:-

हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्‍कार 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्‍ट, क्रिमेशन ग्राउंड, पारसी वाडा रोड मुंबई में किया जायेगा। हमें काफी दुख है कि हमने एक शानदार इंसान को हमारे बीच से खो दिया हम सबके लिए वह एक मां की तरह थीं। हम आपको बहुत मिस करेंगे मां। ‘

Rita Bhaduri ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। ‘सावन को आने दो’, ‘राजा’ अपने पांच दशक के करियर में रीता ‘कभी हां कभी ना’, ‘क्या कहना’, ‘दिल विल प्यार व्यार’ और ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

पिछले दिनों Rita Bhaduri की सेहत में गिरावट आई थी। उनकी किडनी में समस्या बताई जा रही थी।  इस वजह से उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था।  खराब सेहत के बावजूद रीता अपनी शूटिंग को पूरी कर रही थीं।  जब भी उन्‍हें खाली समय मिलता वे सेट पर ही आराम करती थीं।

 

Desk Team