इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी Vickey Kaushal की Chhaava, नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की तारीख

Summary :

विक्की कौशल की ‘छावा’ 11 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बीते दो महीनों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों को लंबे समय से इसके ओटीटी डेब्यू का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।

कब होगी रिलीज

बता दें, गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ‘छावा’ की स्ट्रीमिंग डेट अनाउंसमेंट कर दी है। इस घोषणा के मुताबिक यह फिल्म 11 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “आले राजे आले, समय में उकेरी गई साहस और गौरव की कहानी का गवाह बनें। 11 अप्रैल से ‘छावा’ देखें सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

लक्ष्मण उतेकर किया डायरेक्ट

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक, छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से भरपूर सराहना मिली। वहीं अक्षय खन्ना मुगल सम्राट औरंगज़ेब की भूमिका में नज़र आए हैं।

Vicky Kaushal के साथ छावा देखेंगे PM Modi, संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

अब तक का कलेक्शन

फिल्म न सिर्फ कंटेंट और परफॉर्मेंस के मामले में शानदार रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ‘छावा’ ने अब तक ग्लोबल लेवल पर 790.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें से 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन सिर्फ भारत से हुआ है। इस जोरदार प्रदर्शन के चलते यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

Vickey Kaushal

अब तक की सबसे ज्यादा कमाई

इसके साथ ही ‘छावा’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आठवें स्थान पर है, जबकि ओवरऑल हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्मों में इसका नाम 13वें नंबर पर दर्ज हो चुका है। अब जब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, तो जिन लोगों ने इसे सिनेमाघरों में देखना मिस कर दिया है, वे अब अपने घर पर बैठकर इस फिल्म को देख सकते हैं।

Yashika Jandwani